बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। 59 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा के सीमा चौकी घुमनाबारू, चितलहवा, मुर्तिहा, बलाईगाँव, लाम्बीफारेस्ट एवं लौकाही के द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में कैलास चन्द रमोला कमान्डेंट 59 वाहिनी के नेतृत्व में 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम मन्दिर अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा एवं 26 जनवरी की संवेदनशीलता को मद्देनजर देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त गश्त संचालित कर सीमा पर आने जाने वाले व्यक्तियों की सघन जांच की गई,मोटर साईकलों एवं वाहनों की जांच विशेष उपकरणों के माध्यम से किया गया । उपरोक्त प्रचालन गतिविधियों में 59 वाहिनी के तरफ से अशोक कुमार कुंडू, सहायक कमांडेंट, टी. स्टोब्दन, सहायक कमान्डेंट, निरीक्षक सुग्रीव प्रसाद, निरीक्षक राज किशोर सिंह एवं निरीक्षक मदन लाल, स्थानीय प्रशासन के तरफ से उप निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय मुख्य आरक्षी राज नारायण कनौजिया, मुख्य आरक्षी आदिल वन विभाग पुलिस के तरफ से उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाठक एवं राष्ट्र नेपाल के तरफ से निरीक्षक बेत बहादुर खडका, निरीक्षक मुकुन आरक्षी नन्द बहादुर शिजोली, गुख्य आरक्षी सूर्य बहादुर कार्की, सहायक मुख्य आरक्षी चेत मान परिहार, सहायक मुख्य आरक्षी दीपेन्द्र कुमार बरायात, सहायक मुख्य आरक्षी गोपाल परिहार, आरक्षी विपुल क्षेत्री, मुख्य आरक्षी राणा रावत आरक्षी केशव नेगी सामिल रहे।
यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…
बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…
भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…
मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…
डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…