ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्राइवेट अस्पतालों पर मारा छापा किया सील

निजी अस्पतालों का काला सरकारी सच, मनमाना इलाज और ठगे जा रहे मरीज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के समस्त अस्पतालों में एक साथ छापा डाला गया जिन अस्पतालों में कमियां पाई गई उन अस्पतालों पर करवाई किया गया। मंगलवार को जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने शिकायतों को ध्यान में रखते हुए प्राइवेट अस्पतालों की जांच करने का निर्देश दिया था। जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु ने भटहट क्षेत्र के प्राइवेट अस्पतालों में एक साथ निरीक्षण किया जिन अस्पतालों में कमियां पाई गई उन अस्पतालों को सील किया। गोरखपुर में प्राइवेट अस्पतालों का उद्योग चल पड़ा हैं। यहां मर्ज, मरीज से ज्यादा ठगी का खेल हावी है। जांच,छापे के दौरान अस्पताल में खामियां पाई गई अस्पताल संचालन के लायक नहीं होता पर चंद रोज बाद वही अस्पताल नए नाम के साथ फिर मरीजाें से खिलवाड़ शुरू कर देता है। निजी अस्पतालों का यह सरकारी सच किसी से छिपा नहीं है। अस्पताल में मनमानी की सैंकड़ों शिकायतें डीएम कार्यालय में पड़ी हुई हैं। लेकिन निजी अस्पतालों का काला सरकारी सच यह है कि कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। अस्पताल में डाक्टर व ट्रेंड स्टाफ की कमी का खामियाजा लोगों को जान गंवा कर चुकाना पड़ता है जबकि फर्जी बिल बुक से मोटी फीस वसूली जाती है।
अस्पतालों में मनमानी काे लेकर खुद जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने संबंधित को निर्देशित किया था कि अस्पतालों में पहुंचकर निरीक्षण कर कमियां पाए जाने वाले अस्पतालों को सील कर कार्रवाई करें जिससे अस्पतालों में हो रही शिकायतों का निवारण किया जा सके कुछ अस्पतालों को नोटिस जारी किया। अस्पतालों पर ताला डाला
कुछ अस्पतालों में फर्जी बिलबुक, गंदगी, मेडिकल वेस्ट व पॉल्यूशन बोर्ड से परमिशन नहीं थी कुछ अस्पताल में न डाक्टर था न ट्रेंड स्टाफ, मनमाना बिल बनाकर वसूली किया जा रहा था। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा बंधु ने ने संबंधित अस्पताल संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि पुनः किसी अस्पताल में कमियां पाई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago