नेत्र जांच शिविर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सदर तहसीलदार ने आंखों का कराया चेकअप

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा) 12 अक्टुबर..सदर तहसील सभागार में निशुल्क नेत्र जांच शिविर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना के निर्देश पर सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह ने राज आई हॉस्पिटल द्वारा आयोजित करा कर सदर तहसील के 200 से अधिक कर्मचारियों का निशुल्क नेत्र जांच करवाया। निशुल्क जांच शिविर में दर्जनों मरीजों ने आंख से संबंधित आंख का लाल होना, आंख से पानी गिरना, आंखों से कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद आदि रोग चश्मा जांच भी कराया।

बुधवार सदर तहसील सभागार में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना के निर्देश पर सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह ने राज आई हॉस्पिटल की ओर से आयोजित करवाया था जिसमें 200 से अधिक सदर तहसील के कर्मचारियों ने अपने आखों का चेकअप करवाया जहां ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह अपने आंखों का चेकअप करवाएं तत्पश्चात सदर तहसील के 200 से अधिक कर्मचारियों ने बारी-बारी से अपने आंखों का चेकअप कराया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना का एक ही उद्देश्य रहा कि हमारे कर्मचारी स्वस्थ आंखों से उनके पास आए हुए प्रपत्र और प्रार्थना पत्रों को सही तरीके से पढ़ कर समस्याओं का निदान सही तरीके से कर सकें समया अभाव के कारण कर्मचारी गण अस्पतालों में अपने आंखों का इलाज नहीं करा पा रहे थे जिसके लिए एक छत के नीचे एक साथ समस्त कर्मचारियों के आंखों का इलाज एक ही दिन हो जाए सदर तहसीलदार को प्रेरित किया सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह ने राज आई हॉस्पिटल से संपर्क कर निशुल्क नेत्र शिविर सदर तहसील सभागार में आयोजित करा कर सदर तहसील के समस्त कर्मचारियों लेखपाल कानूनगो के आंखों का जांच करवा कर चश्मा दावा वितरण कराने का कार्य किया जिन कर्मचारियों आंखों में अन्य किसी प्रकार की दिक्कत थे उन्हें राज आई हॉस्पिटल पर बुलाकर निशुल्क जांच करने के लिए डॉक्टरों ने सलाह दिया।

संवाददाता गोरखपुर…

parveen journalist

Recent Posts

समय की धड़कन: 22 दिसंबर की ऐतिहासिक गूंज

22 दिसंबर : इतिहास के पन्नों में दर्ज बदलाव, संघर्ष और सृजन की अमिट गाथा…

1 hour ago

जन्मे सितारे जिनकी प्रतिभा और त्याग ने इतिहास को अमर बनाया

22 दिसंबर के महान जन्मे हुए सितारे इतिहास के पन्नों में कुछ तिथियाँ ऐसी होती…

1 hour ago

भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण पुण्यतिथियाँ

22 दिसंबर : जब तीन युगपुरुषों की स्मृतियाँ इतिहास में अमर हो गईं भारत का…

1 hour ago

आज का सम्पूर्ण हिंदी पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल व यात्रा योग

पंचांग 22 दिसंबर 2025 | आज का सम्पूर्ण हिंदी पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल व यात्रा…

1 hour ago

87वीं पुण्यतिथि पर जन्मस्थली पर आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रायबरेली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। हिंदी के युग प्रवर्तक और राष्ट्रभाषा हिंदी को नई दिशा…

1 hour ago

जाने आज किस मूलांक की चमकेगी किस्मत?

अंक राशिफल 21 दिसंबर 2025: आज किस मूलांक की चमकेगी किस्मत? जानें करियर, धन, शिक्षा,…

5 hours ago