कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा )12 अक्टुबर…स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम रईसा निवासिनी 80 वर्षीया वृद्ध महिला की लगभग तीन बीघा जमीन गांव के ही जानकारी होने पर वृद्धा ने कोपागंज थाने व तहसील दिवस पर शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस व तहसील दिवस पर दिए गए शिकायती पत्र में ग्राम रईसा निवासिनी 80 वर्षीया महिला मुराती देवी पत्नी स्व दशरथ यादव ने आरोप लगाया है कि उसका एक लड़का है जो राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता है। लड़के की पत्नी व बच्चे मेरे साथ रहते हैं। एक दिन प्रधानपति सतीश कन्नौजिया वह पूर्व प्रधान से अपने वृद्धा पेंशन व पीएम किसान निधि के लिए बात किया। उन दोनों ने बताया कि इसके लिए उसका आधार कार्ड, पासबुक के साथ तहसील चलना होगा।
29 सितंबर 2022 को प्रधानपति व पूर्व प्रधान उसे लेकर तहसील गये तथा वृद्धा पेंशन व पीएम किसान निधि के नाम पर उसका फोटो खिचवाये। और शाम को घर पहुंचा दिया। दूसरे दिन गांव के लोगों से पता चला कि उन दोनों ने वृद्ध महिला की करीब तीन बीघा जमीन धोखाधड़ी करके वगैर वृद्धा की जानकारी में जयदीप राय निवासी हथिनी मऊ, विनय कुमार सिंह निवासी धरिया, कासिमाबाद गाजीपुर तथा सुनील यादव ग्राम नैसारा सैदपुर, गाजीपुर को रजिस्ट्री करा दिया है । आधार कार्ड व पासबुक भी प्रधानपति व पूर्व प्रधान ने रख लिया है। लोगों से पता चला कि जमीन के खरीदार मुख्तार अंसारी से जुड़े हुए हैं। जो काफी खतरनाक है।
पीड़िता ने घटना की शिकायत कोपागंज थाने में व तहसील दिवस पर करके न्याय की गुहार लगाई है।
संवाददाता मऊ….
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…
देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…