51 बटालियन एन सी सी बलरामपुर के तत्त्वाधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण का शूआरम्भ

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।51 वीं यू पी बटालियन एन सी सी बलरामपुर के तत्वावधान में बनवारी देवी अशोक कुमार महाविद्यालय गुगौलीकला सिरसिया श्रावस्ती में शनिवार की देर शाम को 20 से 27 सितम्बर तक चलने वाले संयुक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का औपचारिक शुभारंभ हुआ। उदघाटन संबोधन में एन सी सी कैडेटों से राष्ट्र सेवा का संकल्प दिलाया गया।

उदघाटन समारोह का शुभारंभ श्रावस्ती के पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र व बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविन्द प्रताप सिंह पटवाल ने किया। कैडेटों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि “एकता और अनुशासन” के आदर्श वाक्य से प्रेरित एनसीसी भारत के युवाओं को उनकी वास्तविक क्षमताओं का अहसास कराने और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि एनसीसी संगठन देश के युवाओं में नेशन फस्र्ट, देश सर्वाेपरि के साथ ही नैतिक और मानवीय गुणों को विकसित करने में अहम भूमिका अदा करता है। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पटवाल ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी का मुख्य उद्देश्य युवा नागरिकों में अनुशासन, चरित्र, भाईचारा, साहस की भावना और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों का विकास करना है। संगठित, प्रशिक्षित और प्रेरित युवाओं का मानव संसाधन तैयार करना, जीवन के सभी क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करना और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव उपलब्ध रहना। उन्होंने बताया कि 20 से 27 सितम्बर तक चलने वाले इस शिविर के पहले दिन कैडेटों का स्वागत व रजिस्ट्रेशन आदि किया गया। इसमें बलरामपुर ,बहराइच व श्रावस्ती जिले के लगभग 400 कैडेट्स सम्मिलित होंगे। संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान उन्हें सर्टिफिकेट कोर्स से संबंधित पाठ्यक्रम के अतिरिक्त राष्ट्रसेवा का पाठ पढ़ाया जायेगा। शिविर के सफल संचालन के लिए कैडेटों को अल्फा,ब्रेवो,चार्ली ,डेल्टा आदि ग्रुप में बाटा गया है। वहीं 22 सितम्बर को कैडेटों को फायरिंग सहित कई विषयों का भी अभ्यास कराया गया।
इस दौरान बटालियन के एडाम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनुराग गंजवार, लेफ्टिनेंट डॉ सूर्यभान रावत, सूबेदार नायक,सूबेदार खड़का बहादुर, सूबेदार बलवीर सहित कई एन सी सी ऑफिसर व पी आई स्टाफ मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

6 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

8 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

11 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

11 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

11 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

11 hours ago