सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

आयुष्मान भारत योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने पर किया गया आयोजन

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
आयुष्मान भारत योजना की 6वीं वर्षगांठ के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उतरौला में सोमवार को एक भव्य एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन का उद्घाटन उतरौला के विधायक राम प्रताप वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी और चेयरमैन प्रतिनिधि उतरौला अनूप गुप्ता की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम को समाज के गरीब और वंचित वर्गों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला के अधीक्षक डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह और डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. आलोक चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया गया। साथ ही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी इस आयोजन को सफल बनाने में पूरी तरह से जुटे रहे।
शिविर में विभिन्न चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था की गई थी, जिनमें स्त्रीरोग विशेषज्ञ, बालरोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, और लैब जांच शामिल थीं। इसके साथ ही एनसीडी (Non-Communicable Diseases) स्क्रीनिंग, आरोग्य मंदिर, गोल्डन कार्ड और आभा कार्ड सेवाओं के माध्यम से भी मरीजों को लाभ पहुंचाया गया। परिवार कल्याण, टीकाकरण, क्षय रोग और कुष्ठ रोग नियंत्रण के लिए विशेष काउंटर लगाए गए, जहां दवा वितरण और रोगियों के स्वास्थ्य परीक्षण की विस्तृत सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने आयुष्मान भारत योजना की तारीफ करते हुए कहा कि यह योजना देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से लाखों लोग स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शिविर की सफलता का श्रेय चिकित्सा दल और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को दिया और लोगों को अधिक से अधिक इस प्रकार के शिविरों से जुड़ने का आह्वान किया।
शिविर में सैकड़ों मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई और विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाया।

rkpnews@desk

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

2 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

2 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

3 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

3 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

4 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

5 hours ago