
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने हाटा से आई सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता चौहान व उनके समर्थकों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।
शनिवार को गुरवलिया बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं और अब कांग्रेस की तरफ आस लगाए बैठे हैं। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस का सत्ता में आना तय है। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बूथ स्तर तक को संगठन से जोड़ने का कार्य मुस्तैदी से होगा।
More Stories
साइको अपराधी गिरफ्तार
घघरा नदी के किनारे बाढ़ क्षेत्र का दौरा करते उप जिला अधिकारी सिकंदरपुर एवं नायब तहसीलदार
करायल उपाध्याय के दिव्यांशु ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, उत्तीर्ण की श्रेष्ठा परीक्षा