नीट परीक्षा में सफलता पाकर जितेन्द्र कुशवाहा ने क्षेत्र का नाम किया रोशन

सहबाजपुर/देवरिया( राष्ट्र की परम्परा) बुधवार देर रात देशभर के युवाओं और शिक्षकों की निगाहें परीक्षा परिणाम पर टिकी रहीं, मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2022 का परिणाम देर रात जारी हुआ। दिनभर के इंतजार के बाद देर रात को जारी परिणाम में जनपद देवरिया के विकास खंड रामपुर कारखाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सहबाजपुर के रामअशीष कुशवाहा के पुत्र जितेन्द्र कुशवाहा ने आल इंडिया रैंक 10895 पाया है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस करने की इच्छुक हैं। और आगे चलकर वह कार्डियो , न्यूरो या अन्कोलॉजी में स्पेशलाइजेशन करना चाहते है। इससे क्षेत्रवासी बहुत गौरान्वित हैं और खुशी व्यक्त की है,इनके चाचा पेशे से प्रधानाध्यापक रमेश कुशवाहा ने बताया कि उनका भतीजा कोटा में सेल्फ स्टडी करके बिना किसी कोंचिंग के आल इंडिया 10895 रैंक में आया है,जितेन्द्र के बड़े चाचा सुरेश व रमेश ने गाँव मे मिठाई बांट कर खुशियां मनायी।ग्राम वासियों ने कहा कि रामअशीष कुशवाहा के छोटे बेटे ने सबका नाम रौशन किया है वहीं क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी बधाई दी है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन की मंडलीय बैठक संपन्न

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन (नई दिल्ली) के तत्वावधान में…

12 hours ago

कौटिल्य परिषद की चिंतन बैठक में समाज उत्थान पर जोर, प्रतिभाओं का सम्मान

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। शहर के जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सभागार में कौटिल्य परिषद द्वारा चिंतन बैठक…

12 hours ago

जहरखुरानी कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में जहरखुरानी कर लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के तहत…

12 hours ago

Deoria News: आगरा में चमके देवरिया के 3 ‘रक्तवीर’, प्रदेश सेवारत्न 2026 अवॉर्ड से सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु देवभूमि देवरिया के तीन…

13 hours ago

राजकुमार चौहान हत्याकांड का बड़ा खुलासा, 5 और आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चिलुआताल क्षेत्र में भाजपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार…

14 hours ago

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव, छात्रों ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक झलकियां

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव…

14 hours ago