पुणे में PFI की रैली में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, पुलिस ने 1 आरोपी को हिरासत में लिया

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ राष्ट्रव्यापी एक्शन के बाद इस संगठन की तरफ से विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है। अब खबर है कि महाराष्ट्र के पुणे में ज़िला कलेक्टर कार्यालय के बाहर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए थे। पीएफआई के कार्यकर्ता वहां ईडी-सीबीआई-पुलिस की छापेमारी के ख़िलाफ़ इकट्ठे हुए थे। पुलिस ने तक्काल कार्रवाई करते हुए कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था जिन्हें आज सुबह गिरफ़्तार कर लिया गया है। इसके अलावा बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के आरोप में 60-70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुणे में विरोध प्रदर्शन के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें कुछ लोग अल्लाह हू अकबर के साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। अब पुलिल ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में 60-70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।पीएफआई पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए, एनआईए के नेतृत्व में बहु-एजेंसी टीमों ने देश में आतंकवादी गतिविधियों का कथित रूप से समर्थन करने के लिए 15 राज्यों में लगभग एक साथ छापे में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन के 106 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। पीएफआई के 93 लोकेशन पर छापे डाले गए थे, जिसमें पीएफआई के कुल 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 

Editor CP pandey

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

6 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

14 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

15 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

15 hours ago