आंख में मिर्च पाउडर डालकर व्यापारी से 2.5 लाख की लूट

गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा )24 सितम्बर… चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भरतपुर और शत्रुध्नपुर गांव के बीच व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर ढाई लाख रुपये लूट की घटना शुक्रवार शाम को हो गयी। लुटेरे घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, सीओ अंजनी कुमार पांडेय व प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेयी ने पीड़ित व्यापारी से जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सरैया के मरचहवा टोला निवासी अजय कुमार पुत्र स्व० चंद्रभान का सरदारनगर में शारदा सुपर मार्केट नाम से दुकान है। अजय अपने सुपर मार्केट के काम के अलावा कुछ अन्य कारोबार भी करते हैं। शुक्रवार को वह देवरिया जिले के रुद्रपुर में किसी व्यक्ति से ढाई लाख रुपये लेकर नई बाजार पहुंचे। वहां से चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामपुर रकबा होते हुए वापस अपने घर जा रहे थे। शाम छः बजे के करीब अभी वह भरतपुर और शत्रुध्नपुर गांव के बीच पहुंचे थे कि दो बाइक पर सवार चार बदमाश सामने से आये और अपनी बाइक को सड़क पर आड़ा तिरछा खड़ा कर अजय को रोक लिया। पीड़ित अजय के मुताबिक गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने उनकी आंख में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। उनके पैंट की जेब में रखा लगभग 18 सौ रुपये और बैग में रखा ढाई लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना चौरीचौरा पुलिस को दिया। घटना की सूचना पाकर एसपी नार्थ, सीओ और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और पीड़ित से लूट के बारे में जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संवादाता गोरखपुर..

parveen journalist

Recent Posts

संविधान दिवस पर गूंजी संविधान की गूंज

कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दिलाया गया नागरिक कर्तव्यों का बोध देवरिया…

3 hours ago

नेताओं की सीटों पर छह महीने का नियम, शिक्षा और स्वास्थ्य में खाली पदों पर कब?

शिक्षकों, प्रोफेसरों और डॉक्टरों के पद खाली क्यों? क्या नेताओं की कुर्सियां जनता की जरूरतों…

4 hours ago

मदुरै के दीपथून पर क्यों नहीं जला दीप? सुप्रीम कोर्ट के आदेश, धार्मिक स्वतंत्रता और संवैधानिक मर्यादा की अग्निपरीक्षा

उपशीर्षक: सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश, मद्रास हाईकोर्ट की चेतावनी और संविधान के अनुच्छेद 129,…

6 hours ago

लापरवाह अफसरों पर DM मनीष बंसल का एक्शन! चार अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, पांच BDO का वेतन रोकने के निर्देश

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में खुली विभागों की पोल, फैमिली आईडी से लेकर अधूरे निर्माण…

7 hours ago

सरकारी नौकरी वाला दामाद या दहेज का सौदा? समाज को आत्ममंथन की जरूरत

सरकारी नौकरी वाला दामाद चाहिए, तो दहेज की मांग पर कैसी चुप्पी?बेटी के सुरक्षित भविष्य…

7 hours ago

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

22 hours ago