झीनक उर्फ सत्यनारायण यादव, पुलिस मुठभेड़ मे घायल

सूत्रों के अनुसार घायल झिंनक मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर बताया गया है

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) आजमगढ़ जिला में कई ग्राम प्रधानों से रंगदारी टैक्स की मांग करने वाला मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर शुक्रवार की सुबह, मेंहनगर थाना क्षेत्र में पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। घायल बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से गिरफ्तार किए गए अपराधी की बाइक व असलहा बरामद कर लिया है। घायल बदमाश गोरखपुर जनपद का निवासी बताया गया है,इसके अपराधिक रिकार्ड को खंगालने में पुलिस जुट गई है।
बताते हैं कि जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र में कई ग्राम प्रधानों को अज्ञात बदमाशों द्वारा फोन पर धमकाते हुए उनसे रंगदारी टैक्स की मांग की जा रही थी, पीड़ित ग्राम प्रधानों की शिकायत पर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह मेंहनगर क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में मुख्तार अंसारी की गिरोह में शामिल बदमाश के आने की सूचना पुलिस को मिल गई, पुलिस द्वारा क्षेत्र की नाकेबंदी करते हुए उक्त बदमाश की सुरागकशी में पुलिस जुट गई। क्षेत्र के हटवा ग्राम के पास पुलिस एवं बाइक सवार बदमाश का सामना हो गया,पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगा, पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा, जिसे काबू में कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान झीनक उर्फ सत्यनारायण यादव के रूप में की गई हैं। वह गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना अंतर्गत मिश्रौली गांव का निवासी बताया गया है। इलाज के लिए उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश के अपराधिक रिकार्ड को खंगाला जा रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयास से 6969 करोड़ की परियोजना मंजूर, बाराबंकी-बहराइच के बीच सफर होगा आसान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से बाराबंकी से…

18 minutes ago

गुरुवार को देखा जाएगा ईद का चांद इबादत में बीता 28वां रोजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जहन्नम से आजादी का अशरा चल रहा है। ईद आने वाली है। नमाज,…

23 minutes ago

सीएम डैशबोर्ड पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस

सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी की सख्ती—रैंकिंग न सुधरी तो वेतन बाधित करने की चेतावनी गोरखपुर(राष्ट्र की…

27 minutes ago

चनकौंली ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं का मामला गरमाया, प्रधान के कबूलनामें का वीडियो वायरल

पुत्र व पुत्रवधू को मजदूरी भुगतान, निजी फर्म से खरीद दिखाकर निकासी को किया स्वीकार…

35 minutes ago

स्वरोजगार को बढ़ावा: युवा उद्यमियों को लाखों का ब्याज मुक्त ऋण वितरित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

42 minutes ago

किसान दिवस में उठीं भुगतान, रजिस्ट्री और जल निकासी की समस्याएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला…

54 minutes ago