बागापार मार्ग पर पुलिया चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों के शिकायत पर पहुॕचे सिचाई विभाग के जेई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा बागापार में बेलवा माइनर गांव के बागापार – बरईठवा रोड़ स्थित जनता जूनियर हाई स्कूल के पास व बागापार – बेलवाचाफी रोड़ पर क्षतिग्रस्त पुलिया की टूटीं रेलिंग का मरम्मत कार्य तथा सकरी पुलिया के चौड़ीकरण को लेकर विभाग द्वारा न करने से नाराज लोगों व समाजसेवी उमेश चन्द्र मिश्र ने जिलाधिकारी से शिकायत किया था जिसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर हल्का जेई ने मौके का निरीक्षण किया प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि बागापार मार्ग पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हैं।कुछ जगहों पर रेलिंग टूट चुकी हैं। तो कुछ स्थानों पर पुलिया सकरा होने से आए दिन राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं । वही शिकायतकर्ता उमेश चन्द्र मिश्र ने कहॉ कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया इससे जिससे प्रायः बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
पुलिया सकरी टेढ़ी व रेलिंग क्षतिग्रस्त होने से दर्जन भर से ज्यादा राहगीर नहर में गिरकर घायल हो चुके हैं । दोनों तरफ की रेलिंग टूटे वर्षों से ज्यादा बीत गया , लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया गया था इस हम लोगों के द्वारा अवगत कराया गया जो सिचाई विभाग ने संज्ञान मे लेते हुए हल्का जेई कलिमुल्लाह खॉन को मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि इस पुलिया का चौड़ीकरण के लिए उच्च अधिकारी को अवगत कराया जायेगा स्वीकृति प्रदान होने पर धन अवमुक्त करके चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। आसपास के लोगों का कहना है यदि पुलिया का चौड़ीकरण नहीं होता है तो किसी दिन बड़ी घटना घट सकती है।

rkpnews@desk

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

8 minutes ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

24 minutes ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

4 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

5 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

6 hours ago