परिवार समेत मित्र ,सगे संबंधियों ने दी बधाई
भाटपार रानी/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) प्राप्त समाचार के मुताबिक देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील स्थित बनकटा विकास खण्ड में आने वाले बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम भुंडवार निवासी भवानी पाण्डेय के पौत्र जयंत पाण्डेय भारतीय सेना एनडीए में चयनित हुए हैं। वहीं पोते की इस उपलब्धि से परिजन एवं उनके जानने एवं चाहने वालों में खुशी की लहर व्याप्त है वहीं युवक जयंत पांडेय ने भारतीय सेना के अंतर्गत अपना खुद का चयन करा कर अपने पूरे क्षेत्र एवं ग्राम भुंडवार का मान बढ़ाया है। उनके इस उपलब्धि से लोगों में हर्ष व्याप्त है वहीं जयंत पांडेय की प्राथमिक शिक्षा अपने ही ग्राम में स्थित परिषदीय विद्यालय में पूरी हुई है।जबकि नवीं से लेकर 12 वीं तक की शिक्षा बनारस में पुरी की है। वहीं इनके पिता वर्तमान समय में बनारस में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं जबकि इनकी माता ममता पाण्डेय गृहणी हैं। जयंत पाण्डेय का कहना है कि अपने दादा भवानी पाण्डेय एवं पिता व चाचा के प्रेरणा से ही देश सेवा की भावना हममें जागृत हुई।जो वर्तमान समय में फलीभूत हुआ है। वहीं इनके उनके चाचा डॉ निगम पाण्डेय कामेश्वर सिंह दरभंगा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में तैनात हैं जबकि उनके दूसरे चाचा धुरेंदर पाण्डेय उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्यरत हैं एवं सबसे छोटे उदय प्रकाश पाण्डेय बरेली में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। इनके चयन पर गांव के ग्राम प्रधान विजय पाण्डेय, जयराम पाण्डेय परिषदीय शिक्षक ओंकार पांडेय द्विजेंद्र पाण्डेय सहित गांव के सभी शुभ चिंतक लोगों ने बधाई दी है ।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…
दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…
भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…
था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…
जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…