जिलाधिकारी ने गेहूँ क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बुधवार को रबी फसल वर्ष 2024-25 के तहत विपणन विभाग द्वारा संचालित राजकीय क्रय केंद्र, सलेमपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम एवं एसपी ने क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेचने आये किसान पौहारी शरण यादव का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने क्रय केंद्र के माध्यम से 20 कुंतल गेहूं का विक्रय किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में गेहूं की खरीद प्रारंभ हो चुकी है। इस वर्ष 154 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जनपद में गेहूं खरीद का लक्ष्य एक लाख छत्तीस हजार मीट्रिक टन है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपये निर्धारित किया गया है। गेहूं की खरीद 15 जून तक की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसान क्रय केंद्र के माध्यम से गेहूं बेचे। गेहूं बेचने में किसी तरह की असुविधा हो अथवा कोई बिचौलिया परेशान करे तो 05568-222261 या 225351 पर सूचित करें। खाद्य एवं विपणन विभाग के टॉल फ्री नंबर 18001800150 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
उक्त केंद्र पर जिलाधिकारी ने इलेक्ट्रॉनिक काँटे, नमी मापक यंत्र, छलना आदि की उपलब्धता के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी को सभी आवश्यक अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर पेयजल उपलब्धता और किसानों के लिए बैठने की व्यवस्था भी देखी। डीएम ने बताया कि जनपद में कुल 154 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ पंजीकृत किसान अपनी पैदावार बेच सकते हैं, जिसका भुगतान डीबीटी के जरिये किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, डिप्टी आरएमओ सुलभ आनन्द सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

मोदी के संस्कृत संदेश से लेकर मेहमानों की थाली तक, BRICS Summit में दिखेगी भारत की खास मेजबानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से…

22 minutes ago

दिल्ली जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक अलर्ट, 11 से 13 सितंबर तक इन रास्तों पर असर

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी में 12 और 13 सितंबर 2026 को प्रस्तावित BRICS…

41 minutes ago

जल बचाने की मुहिम में जनभागीदारी जरूरी

भारत में जल संकट अब केवल भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि वर्तमान की गंभीर चुनौती…

51 minutes ago

अस्सी का वह दौर

था, रिश्तों में था प्यार।अब रिश्ते हैं फोन में, सूना है घर-द्वार॥थोड़ा था पर बाँटकर,…

59 minutes ago

तंत्र सोता रहा…!

जर्जर इमारतें गिरती रहीं, तंत्र सोता रहा,दीवारों की दरारें खूब चीखती रहीं,हमेशा शहर खामोश होता…

1 hour ago

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

12 hours ago