नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर अब रेलवे परिचालन पर भी साफ नजर आने लगा है। पहले से ही ट्रेनों की रफ्तार प्रभावित है और अब रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के चलते यात्रियों की परेशानी और बढ़ने वाली है। उत्तर रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे के कई रूट्स पर ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम लगाए जाने के कारण 250 से अधिक ट्रेनों के ट्रिप कैंसिल, शॉर्ट टर्मिनेट, डायवर्ट या डी-रेगुलेट किए जाएंगे।
ऐसे में जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक करा रखे हैं, उन्हें अपनी यात्रा योजना पर दोबारा विचार करना होगा। वहीं आगामी दिनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए घर से निकलने से पहले लेटेस्ट ट्रेन स्टेटस और टाइमिंग चेक करना जरूरी हो गया है।
रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड का असर
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, बीकानेर डिवीजन के भिवानी–रोहतक खंड पर डोभ भाली, लाहली और कलानौर कलां स्टेशनों के बीच डबलिंग प्रोजेक्ट के तहत ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते कई रूट्स पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि तकनीकी कार्यों के कारण कई ट्रेन सेवाएं रद्द, डायवर्ट या रेगुलेट की जाएंगी। वहीं उत्तर रेलवे ने भी स्पष्ट किया है कि पैच डबलिंग और सिग्नलिंग कार्य के चलते बीकानेर डिवीजन की कुछ ट्रेनें अस्थायी रूप से वैकल्पिक मार्गों से चलाई जाएंगी। रेलवे के अनुसार यह कदम यात्री सुरक्षा और परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी है।
ये भी पढ़ें – Maharashtra Politics: फडणवीस–शिंदे को फँसाने की कथित साजिश, पूर्व DGP संजय पांडे पर केस की सिफारिश
January–February Cancelled Trains List
• ट्रेन नंबर 54016 भिवानी–रोहतक: 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द
• ट्रेन नंबर 54013 रोहतक–भिवानी: 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द
• ट्रेन नंबर 54018 भिवानी–रोहतक: 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द
• ट्रेन नंबर 54015 रोहतक–भिवानी: 26 जनवरी से 15 फरवरी तक रद्द
• ट्रेन नंबर 54014 भिवानी–रोहतक: 27 जनवरी से 16 फरवरी तक रद्द
• ट्रेन नंबर 54011 रोहतक–हांसी: 14 से 16 फरवरी तक रद्द
• ट्रेन नंबर 54012 हांसी–रोहतक: 14 से 16 फरवरी तक रद्द
• ट्रेन नंबर 54424 हिसार–नई दिल्ली: 14 फरवरी को रद्द
• ट्रेन नंबर 54423 नई दिल्ली–हिसार: 14 फरवरी को रद्द
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले IRCTC, NTES या रेलवे हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…