सामाजिक न्याय युवा शक्ति का जनता दरबार,दर्जनों मामले आए सामने समाधान बाकी

प्रत्येक प्रखंड में होगा जनता दरबार असहायों के लिए
सुलभ समस्या निदान है मकसद।

मैरवा/सिवान/बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। आन्दर प्रखंड के मोहम्मदपुर गांव में सामाजिक न्यायिक युवा शक्ति शैक्षणिक चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें गरीब असहायों के दर्जनों मामले आए जब्बर गोंड की पत्नी सुदमिया देवी अपनी बेटी की शादी की मदद की गुहार लेकर तो टुन्नी कुंवर जमीनी विवाद को लेकर तो सिसिवन के राजनीपुर भरतोलिया गांव में सड़क की समस्या को लेकर राजकिशोर गोंड पहुंचे हुए थे. इस दरबार की अध्यक्षता कर रहे सुधीर दुबे ने कहा कि जितने भी मामले आए थे सबका निपटारा करने का आश्वासन दिया गया है यह सगंठन जिले में गरीब असहाय के लिए मददगार साबित हो रहा है अभी तक हम लोगों ने लगभग 10 से अधिक शादियां कराए है और दर्जनों मामलो का निपटारा किया जा चुका है। बताते चले कि युवाओं का यह संगठन जिले में मिशाल पेश कर रहा है युवाओं की टीम ने हर प्रखंड और पंचायतों में जाकर पीड़ितो का मदद करने का बीड़ा उठा लिया है।जिसकी चर्चा पूरे जोर शोर से चल रहा है प्रमोद सिंह ने कहा की दरबार मे पहुंचने वाले लोग को हर संभव मदद किया जायेगा. लेकिन संगठन के शर्तो को पूरा करना अनिवार्य है इस मौके पर सचिन दुबे, प्रमोद सिंह, अनूप पांडेय, विद्यार्थी पटेल, सूरज सिंह, मिर्तुंजय चौहान, छोटू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Karan Pandey

Recent Posts

उद्योग बन्धु की समीक्षा में निवेश और रोजगार सृजन को रफ्तार देने पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

6 minutes ago

24 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: बाबर से जयललिता तक इतिहास के सितारे

24 फ़रवरी को जन्मे व्यक्तित्व: इतिहास में आज का दिन24 फ़रवरी को जन्मे कई महान…

11 minutes ago

होली-ईद को लेकर पीस कमेटी बैठक: गाइड लाइंस पालन और सौहार्द बनाए रखने पर जोर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न…

27 minutes ago

क्या आपके लिए आज का दिन रहेगा शुभ? जानिए अपनी राशि अनुसार प्रभाव।

पंचांग 24 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल सप्तमी, होलाष्टक प्रारंभ, दुर्गाष्टमी व्रत, शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल…

28 minutes ago

चकबंदी लेखपाल के निलंबन पर संघ का विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। चकबंदी लेखपाल संघ ने सोमवार को लेखपाल राम प्रवेश…

39 minutes ago

कृषकों की समस्याओं के समाधान को गांव-गांव पहुंचेगा चकबन्दी प्रशासन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। चकबन्दी प्रक्रिया के तहत कृषकों से फीडबैक प्राप्त कर…

44 minutes ago