आश्रम देखि जानकी हीना, भए बिकल जस प्राकृत दीना…

बदलापुर/महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)l नवरात्र के पावन अवसर पर बदलापुर परिसर में पहली बार रामलीला का मंचन शुरू किया गया है। जहां पर शाम होते ही स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ पड़ी है। यहां चल रही रामलीला में सीता हरण वाले प्रसंग में जब श्री राम हिरण का शिकार कर आश्रम आते है और आश्रम में सीता को न पाकर, व्याकुल हो उठते है और लक्षण से कहते है, हे लक्ष्मण मैं बोला था कि कुछ अनहोनी हो गई है देखो सीता आश्रम में नही है। और प्रभु श्रीराम जी सीता जी के खोज में व्याकुल होकर इधर उधर पेड़ पौधो से पूछते हुए सीते सीते पुकारते है, हे खग हे मृग मधुकर सयनी। तुम देखी सीता मृग नयनी।।यह दृश्य देख कर रामलीला के दर्शक भावविभोर हो जाते हैं। बदलापुर पश्चिम स्थित घोरपड़े मैदान में रामलीला में राम विलाप , राम साबरी भेट, राम हनुमान भेट , तथा बाली वध का सजीव चित्रण काशी धाम वाराणसी रामलीला मंडली के संचालक पवन शुक्ला के नेतृत्व में कुशल कलाकारों द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीरामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, सचिव मोहन श्रीवास्तव कार्याध्यक्ष, रितेश सिंह उपाध्यक्ष संजय सिंह,तथा बाला पिंगले,हरिश्चंद्र तिवारी,रजत त्रिपाठी,उदयभान सिंह,राकेश शुक्ला, रजनीकांत सिंह,आदेश कुमार मिश्र,कमलेश सिंह,सपना सिंह, प्रतिभा श्रीवास्तव कृष्णा रावत,शंकर सिंह तोमर,राहुल सिंह,ओंकार पांडेय, मनोज दुबे, तथा समिति के समस्त पदाधिकारीयों, सदस्यों के सहयोग से आयोजन को सफल बनाया जा रहा है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

42 minutes ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

50 minutes ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

1 hour ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

1 hour ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago