जन जागरण यात्रा का जनपद की सीमा में प्रवेश पर होगा भव्य स्वागत

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति द्वारा गोरक्ष प्रान्त की जन जागरण यात्रा जो श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से महादेव की नगरी काशी तक भ्रमण कर रही है।
रथ यात्रा का 8 अक्टूबर 2023 रविवार को 10 बजे दिन मे मऊ जनपद की सीमा में नदौली बलिया-मऊ बॉर्डर पर प्रवेश करते समय भव्य स्वागत किया जाएगा । इसके पश्चात रतनपुरा में एक जनसभा भी होगी, इस निमित्त विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर संपर्क कर लोगों से इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिभाग का आग्रह करेंगे, इस आशय का निर्णय शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद की स्थानीय इकाई की बैठक में लिया गया, बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पारसमणी सिंह एवं जिला महामंत्री अंकित बरनवाल ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हम सब का सौभाग्य है कि, विश्व हिंदू परिषद की जन जागरण यात्रा के स्वागत का हमें अवसर मिला है, लंबे संघर्षों के बाद अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, इससे संपूर्ण हिंदू जनमानस आह्लादित है। सोमवार को जन जागरण यात्रा का भव्य स्वागत कर यात्रा में पधारे संत समाज का आशीर्वचन प्राप्त करने के लिए गांव गांव घर-घर से लोग प्रतिभागी करें, इस कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय प्रतिभा करने वाले एवं उस महाआंदोलन में जेल जाने वाले कारसेवकों को, स्मृति चिन्ह एवं रामनामी अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यात्रा के स्वागत एवं सभा के निमित्त कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई, बैठक में डॉक्टर सिद्धार्थ यश आनंद, रतनपुरा ग्राम प्रधान जय किशोर गुप्ता,दीपू लाल श्रीवास्तव, प्रवीण दीक्षित, विनीत तिवारी, अवनीश यादव,अखिलेश चौहान, पंकज गुप्त अवनीश यादव, बृजेश सिंह, द्वारिका चौहान मनोज गुप्त, शैलेश राजभर समेत बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभा किया इस प्रस्तावित यात्रा को लेकर परिषद के कार्यकर्ताओं में व्यापक जोश एवं उत्साह दिखाई दे रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

8 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

8 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

8 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

8 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

9 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

9 hours ago