तिब्बत की पूर्ण स्वतंत्रता पर रणनीति बनाने जुटेगा संघ: रामकुमार सिंह

भागवान शिव के मूलस्थान कैलाश की मुक्ति में आगे आए भारत सरकार: बीटीएसएस

बीटीएसएस की “तप- 2023” में 7-8 को संत कबीर नगर में जुटेंगे देश के दिग्गज

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। भारत तिब्बत समन्वय संघ कैलाश मानसरोवर पर्वत को चीन के चंगुल से मुक्त कराने के लिए लगातार बैठक कर एक बड़े आंदोलन की रूप-रेखा बनाने में जुटा है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि कैलाश मानसरोवर पर्वत भगवान भोलेनाथ का मूल स्थान है। जहां पूरे परिवार के साथ भगवान शिव निवास करते हैं। जिसकी मुक्ति के लिए श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन जैसा एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जायेगा। इसके लिए 7 व 8 अक्टूबर को राष्ट्रीय कोर परिषद उत्तरार्द्ध की बैठक तप- 2023 में आहूत की गई है। जो शहर के एक होटल में सम्पन्न होगी।

उक्त बातें शुक्रवार को भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री राम कुमार सिंह, राष्ट्रीय मंत्री (महिला विभाग) डा.सोनी सिंह एवं राष्ट्रीय सह मंत्री (महिला विभाग) अनीता सिंह ने संघ के अन्य पदाधिकारीयों के साथ पूर्वांचल के विभिन्न जिलों का दौरा कर संघ के पदाधिकारियों से संपर्क करने के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि शनिवार से गोरक्ष प्रांत अंतर्गत जिला संतकबीर नगर में संघ की राष्ट्रीय कोर परिषद बैठक की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिसमें आगामी रणनीति पर गंभीरतापूर्ण विचार कर कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाने की उम्मीद है।
संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि तिब्बत की लगभग 3 हजार 5 सौ किलोमीटर सीमा रेखा से चीन की सेना हट के वापस अपनी हद में जाए, और तिब्बत पूरी तौर पर स्वतंत्र हो यह संघ की योजना में है। ऐसे ही कई विचारों के साथ 7 व 8 अक्टूबर को यहां संघ की राष्ट्रीय कोर परिषद उत्तरार्द्ध बैठक अर्थात तप 2023 होने जा रही है।
पदाधिकारीयों का कहना है कि संघ की वर्ष में चार प्रमुख बैठकें होती हैं, जप बैठक, चिंतन बैठक, तप बैठक, और मंथन बैठक।
इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि बैठक में आगामी रणनीति पर गंभीरतापूर्ण विचार कर कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाने की भी उम्मीद है और पूर्व में पारित 25 प्रस्तावों की समीक्षा की जायेगी।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रभारी, राजनीतिक समन्वय प्रभाग, बी.आर. कुकरेती राष्ट्रीय महामंत्री (मूल विभाग), इंद्रजीत मिश्र (पूर्व सांसद), एन.के. सूद, रॉ के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्रीकान्त मणि त्रिपाठी, प्रांतीय अध्यक्ष गोरक्ष प्रांत, शिवेंद्र विक्रम सिंह महामंत्री गोरक्ष प्रांत, उमा शंकर पाण्डेय जिलाध्यक्ष संत कबीर नगर सहित संघ अन्य लोग उपस्थित रहेl

आमंत्रित प्रमुख चिंतक
संघ की बैठक में प्रमुख रूप से आमंत्रित राष्ट्रीय स्तर के चिंतकों में रॉ के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी नरेश कुमार सूद, तिब्बत क्षेत्र के भूगर्भीय मामलों के जानकार डॉ. सूरज कुमार पारचा, इग्नू की प्रो वीसी प्रो. सुमित्रा कुकरेती, युवा नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह, श्रीराम जन्मभूमि स्थल को हिंदुओं को दिए जाने के लिए शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की जमीन का दावा कोर्ट में वापस लेने वाले वसीम रिजवी अब जितेंद्र नारायण सिंह हैंl अन्य क्षेत्र के विद्वान लोगों को आमंत्रित किया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

5 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

5 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

5 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

6 hours ago