Categories: Uncategorized

जन चौपाल कार्यक्रम समाजवादी पार्टी का

सिकन्दरपुर बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA जन चौपाल के क्षेत्र के सिसोटार गांव में शनिवार को जन चौपाल का आयोजन हुआ मुख्य अतिथि विधायक मो०जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में महंगाई की मार से जनता बेहाल है।बेरोजगारी के कारण युवा परेशान है।भाजपा सरकार नौकरियां इस लिए नहीं निकाल रही की आरक्षण न देना पड़ जाए।PDA का हक लूटने के लिए निजी हाथों में सभी सरकारी संस्थाएं दी जा रही है।भाजपा हमेशा से PDA विरोधी है।भाजपा की गोद में बैठे तथाकथित PDA हितैषी मौन है।लाल बत्ती की चकाचौंध में अब PDA की बात करना और सुनना भी उन लोगों को नागवार लग रहा है।भाजपा की गोद में बैठे PDA नेताओं की हैसियत नहीं है कि वे PDA की बात कर सके।जिस दिन PDA के हक की बात कर देगे।उसी दिन भाजपा उन्हें दुधकी मक्खी की तरह निकाल कर फेक देगी। PDA की हक की लड़ाई सिर्फ समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है।जन चौपाल को डॉ मदन राय,राम जी यादव,अनंत मिश्रा,गुरुजलाल राजभर,बबलू सिंह,सुरेंद्र शर्मा,अशोक सूर्या,सतीश यादव,अवधेश राजभर राजकुमार वर्मा,सरल यादव आदि लोगो ने संबोधित किया। PDA जागरूकता से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने भाजपा और बसपा छोड़ कर सपा की सदस्यता ग्रहण किया।PDA जन चौपाल की अध्यक्षता शशिधर राय एवं संचालन रामेश्वर वर्मा ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मोहन सिंह सेतु का निर्माण पूर्ण कराये सरकार-कनकलता

बरहज(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने22 मई को देवरिया आगमन के दौरान जनपद…

16 hours ago

यूपी एस सी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न 25 केंद्रों पर 11,112 अभ्यर्थी शामिल

सीडीओ ,वीसी जीडीए व एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार रहे सक्रिय गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)संघ लोक सेवा…

16 hours ago

डीजल-पेट्रोल को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, शिकायतों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों…

16 hours ago

सौरभ तिवारी बने मान्यता प्राप्त पत्रकार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो…

16 hours ago

हम सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए – ज्यूडिशियल काउंसिल

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त…

16 hours ago

गौ रक्षक प्रान्त का शौर्य प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 मई से

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)विश्व हिंदू परिषद की इकाई बजरंग दल गोरक्ष प्रांत का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग…

16 hours ago