बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को जिले में सरयू नदी के किनारे हुए कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम महाराजपुर के टीएस बंधा नम्बर—62 के पास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरयू माता का पूजन अर्जन कर आम जन की कुशलता की प्रार्थना की। उन्होंने बाढ़ खण्ड के अभियंताओं को निर्देश दिया कि बंधा पर हमेशा निगरानी रखें। किसी भी हाल में आबादी प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
घाघरा नदी की कटान और बाढ़ से पीड़ित लोगों की सुधि लेने के लिए जल शक्ति मंत्री सहतवार क्षेत्र के महाराजपुर टीएस बंधा नम्बर 60,61 पर पहुंचे। उन्होंने बंधे पर बने ठोकरों का भी निरीक्षण किया। कहा कि अभियंता 24 घंटा भ्रमणशील रहकर निगरानी रखें। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस मौके पर बॉसडीह विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, पूर्व विधायक एवं वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव सहित बाढ़ विभाग के अभियंता मौजूद थे।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…