यूडीआईडी कार्ड के लम्बित आवेदनों को शीघ्र निपटाएं: डीएम

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की बैठक हुई। इसमें दिव्यांगों के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा—निर्देश दिये। विशिष्ट विकलांगता प्रमाण पत्र (यूडीआईडी) के आवेदन लम्बित होने पर नाराजगी जताते हुए शीघ्रता से इस पर कार्यवाही करने का निर्देश दिव्यांग जनशक्तिकरण अधिकारी व सीएमओ को दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग जन को जो सुविधाएं सरकार की ओर से दी जा रही है, उसे दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। बैठक में मौजूद एसीएमओ डॉ विजय यादव को निर्देश दिया कि कोई भी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। कहा कि सहायक उपकरण वितरण व सर्जरी के लिए कैम्प आयोजित कर चिन्हांकन किया जाए। शादी विवाह प्रोत्साहन योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि आवेदनों की जांच पूरी गंभीरता से कर लें। दिव्यांग व कुष्ठावस्था पेंशन की स्थिति की भी जानकारी ली। समिति के एक सदस्य ने अस्पतालों की ओपीडी में दिव्यांगों को तत्काल परामर्श की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि सीएमओ व सीएमएस को निर्देश दिया जा चुका है कि किसी भी अस्पताल में दिव्यांग जन को लाईन में खड़ा न किया जाए। ओपीडी में प्राथमिकता पर तत्काल उनको देखा जाए। बैठक में बीएसए मनीष सिंह व अन्य अधिकारी थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

18 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

18 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago