थाना प्रभारी निरीक्षक को किया गया सम्मानित

एनएसएस के नेतृत्व में हुआ पौधरोपण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को बरहज थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह को प्राचार्य व शिक्षको ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा राम दरबार का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। इसके पश्चात् राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता कर पौधा लगाया। इस दौरान राहुल सिंह ने कहा कि इस महाविद्यालय का नाम पूरे पूर्वांचल में सर्वोपरि रूप में लिया जाता है। यहां पढ़कर निकलने वाले छात्र अच्छी जगहों पर कार्यरत हैं। यहां के शिक्षकों का बहुत सम्मान है। परिसर अराजको से मुक्त है। यदि कोई अराजक तत्व महाविद्यालय की आदर्श व्यवस्था को भंग करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। प्राचार्य प्रो.शम्भुनाथ तिवारी ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्तित्व के सम्पूर्ण विकास का माध्यम है। पर्यावरण सुरक्षा हम सभी का सम्मिलित दायित्व है। सभी को पौधरोपण करना तथा उसके सुरक्षा का इंतजाम करना चाहिए। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ०विनीत कुमार पाण्डेय, डॉ०सूरज प्रकाश गुप्ता, डॉ०अमरेश त्रिपाठी, डॉ.अरविन्द पाण्डेय, डॉ०वेद प्रकाश सिंह, रवीन्द्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, विनय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

20 minutes ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

38 minutes ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

1 hour ago

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

19 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

19 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago