सरयू महोत्सव पर महाअभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया

जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण विषयक से आम जन को जोड़ने का महाअभियान चलाया जाएगा : अजय श्रीवास्तव

सरयू तट पर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का होगा वृक्षारोपण : संजीव श्रीवास्तव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) महामना मालवीय मिशन व किसान परिषद के तत्वावधान में आगामी मानसून सत्र में गायघाट सरयू नदी तट पर सरयू महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया ,प्रस्तावित सरयू महोत्सव आयोजन के माध्यम से सरस् सलिला , सदानीरा रामायणकालीन सरयू नदी के महात्म्य से जन जन को अवगत करवाया जायगा। जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण विषयक से आम जन को जोड़ने का महाअभियान चलाया जाएगा, तथा पंचवटी प्रजाति के वृक्षो का रोपण अभियान भी चलाया जाएगा।महामना मालवीय मिशन कैम्प कार्यालय नानपारा (शिवालय बाग मन्दिर परिसर) व मिहींपुरवा (कुड़वा मोड़) स्थिति तहसील कार्यालय पर आयोजित बैठक में गायत्री परिजन , कबीरपंथी , जय गुरुदेव परिजन व अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए प्रतिनिधियों ने सरयू नदी के महात्म्य को जन आस्था से जोड़ने के लिए नदी के तटीय इलाकों में स्थित मठ मंदिर व खाली पड़े स्थानों पर पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का रोपण कर उनके संरक्षण का कार्य तथा स्थानीय जन सहयोग से वृक्ष गंगा महाअभियान को सफल बनाने का भी निर्णय लिया है।अध्यक्ष मालवीय मिशन बहराइच (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि प्रस्तावित सरयू महोत्सव कार्यक्रम में देश के महत्वपूर्ण पर्यावरण विद जल संरक्षण के लिए काम करने वाले समाजसेवियों व धर्म गुरुओं के अलावा वरिष्ठ राजनेताओं को भी आमंत्रित किया जायेगा।मुख्य अतिथि नारायण सेवा संस्थान (बरेठी) प्रकल्प प्रभारी समाजसेवी अजय श्रीवास्तव अज्जू भैया ने बताया की प्रस्तावित सरयू महोत्सव को सफल बनाने के लिए स्थाई रूप से टीम का गठन कर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।बैठक का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी संघ विचारक सुरेश वर्मा ने किया।बैठक की अध्यक्षता शिवालय बाग मंदिर महंत वीरेंद्र गिरी महाराज ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से मालवीय मिशन के पदाधिकारी समाजसेवी बाबू राम दीक्षित , समाजसेवी सरदार सुखविंदर सिंह , समाजसेवी धीरेंद्र शर्मा , शिक्षाविद डॉ धीरेंद्र चौरसिया शिक्षक नेता राहुल पाण्डेय , शिक्षाविद डॉ० आर प्रजापति व नीरज दीक्षित समेत तमाम समाजसेवी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

5 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

6 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

6 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

7 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

15 hours ago