पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना संभव नहीं-सौरभ कुमार

गड़वार /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है।यदि पेड़ पौधे ना हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं,इसलिए जीवन के लिए हम सब को पौधारोपण का संकल्प लेना चाहिए।उक्त बातें शुक्रवार को ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने बाबू बालेश्वर लाल मार्ग पर स्थित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्मृति शेष बाबू बालेश्वर लाल जी की प्रतिमा स्थल पर शुक्रवार को मौलश्री का पौधारोपण कर कहा। उन्होंने बताया कि पेड़- पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है।बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।लोग अपने स्वार्थ के लिए पेड़ों को काट रहे है। पर्यावरण हरा-भरा रहेगा, तभी जीवन भी सुरक्षित रहेगा। इस अवसर पर शैलेन्द्र वर्मा,विजय गुप्ता, लोकनाथ गुप्ता, सुशील पुष्पक, प्रवीण शर्मा,ब्रजेश दुबे,अंबुज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

21 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

21 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago