परिवहन मंत्री के साथ किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को बलिया जिले के दौरे पर रहे। उनके साथ प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे। दोनों मंत्रियों ने माल्देपुर एवं चांदपुर क्षेत्र में बाढ़ निरोधात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के उपरांत मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे कार्यों को नदी जलस्तर बढ़ने से पूर्व हर हाल में पूर्ण कराया जाए, जिससे इस बार किसी भी क्षेत्र में बाढ़ से परेशानी न हो। उन्होंने चांदपुर में सरयू नदी के किनारे चल रहे कार्यों की प्रगति देखी और गुणवत्ता की जांच की। मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी नहर में पानी की आपूर्ति बाधित पाई गई या किसानों की ओर से शिकायत या विरोध होता है तो संबंधित विभागीय कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग को नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में खेतों की जोताई-बोवाई का सीजन चल रहा है, ऐसे में सिंचाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनका मंत्री ने स्थल पर समाधान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व विधायक संजय यादव एवं सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, अरुण सिंह बंटू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। चांदपुर में गेस्ट हाउस का उद्घाटन, किया पौधरोपण निरीक्षण के दौरान जलशक्ति मंत्री ने बांसडीह विधानसभा अंतर्गत चांदपुर में सिंचाई विभाग के पुनर्निर्मित गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं…
घोसी (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील परिसर घोसी में स्थित दो दुकानों को किराये पर देने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन—पंचायत से पार्लियामेंट तक, निर्माण में नारी नवभारत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023: क्या बढ़ेगा वास्तविक नेतृत्व या सिर्फ़ संख्या? प्रॉक्सी राजनीति पर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार…