मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। ए.एन. फ़ाउंडेशन के संस्थापक अशोक नाडर की माताजी आधीश्यामनी नाडर की द्वितीय पुण्यतिथि पर महाराष्ट्र में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। मातोश्री अधीश्यामनी नाडर की पुण्यतिथि पर दादा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष सोनू पवार की ओर से घाटकोपर स्थित संत मुक्ताबाई अस्पताल और राजावाड़ी अस्पताल में साढ़े तीन सौ मरीजों को फल वितरित किए गए। ए.एन. फ़ाउंडेशन और दादा प्रतिष्ठान दोनों की सामाजिक कार्यों में बड़ी भूमिका है। दादा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष सोनू पवार और ए.एन. फ़ाउंडेशन के संस्थापक अशोक नाडर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था के माध्यम से समाज के प्रति अपनी माँ के सामाजिक कार्यों को जारी रखने के उद्देश्य से, हम राज्य के विभिन्न आदिवासी समुदायों और ज़रूरतमंद छात्रों को सहायता प्रदान करते हैं।
डोडा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप…
सांबा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार रात करीब 9 बजे आसमान…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरी की एक और…
कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…
पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…