Iran War: नेतन्याहू बोले- मिशन अधूरा, फिर शुरू हो सकता है युद्ध; ईरान का कड़ा पलटवार

नई दिल्ली/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच घोषित सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद मिडिल ईस्ट में हालात फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। दोनों पक्षों की ओर से हमलों की खबरों के बीच क्षेत्र में संघर्ष और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने साफ कहा है कि उनका “मिशन अभी अधूरा” है और जरूरत पड़ी तो युद्ध दोबारा शुरू किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सीजफायर पर उनकी और अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की सहमति थी, लेकिन अभी कई लक्ष्य बाकी हैं।

नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान की मिसाइल उत्पादन क्षमता को काफी हद तक कमजोर कर दिया है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि यदि जरूरी हुआ तो सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – लागत बढ़ी, काम रुका: NHAI के बाद यूपी में भी राहत पैकेज की उठी मांग

इस बीच ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि अगर लेबनान में हमले नहीं रोके गए तो जोरदार जवाब दिया जाएगा। ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif से भी बातचीत की और सीजफायर उल्लंघन की आलोचना की।

तनाव के बीच ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही रोक दी है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के संघर्षविराम की घोषणा से शांति की उम्मीद जगी थी, लेकिन ताजा घटनाक्रम ने इस उम्मीद को झटका दिया है। लगातार बयानबाजी और हमलों से संकेत मिल रहे हैं कि मिडिल ईस्ट में हालात अभी भी बेहद अस्थिर हैं और बड़ा संघर्ष फिर भड़क सकता है।

ये भी पढ़े – यूपी प्रशासन में हलचल, महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों की तैनाती संभव

Karan Pandey

Recent Posts

Bengal Polls: मालदा मामले में NIA का बड़ा एक्शन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 12 FIR दर्ज

कोलकाता/मालदा (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मालदा में जजों के घेराव…

2 hours ago

डीएम का औचक निरीक्षण: कस्तूरबा विद्यालय में खामियों पर सख्ती, सुधार के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खजूरिया का…

2 hours ago

यूपी प्रशासन में हलचल, महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों की तैनाती संभव

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रतीक्षारत सूची में लखनऊ…

10 hours ago

लागत बढ़ी, काम रुका: NHAI के बाद यूपी में भी राहत पैकेज की उठी मांग

बिटुमेन की कीमतों में उछाल से ठेकेदार परेशान, यूपी सरकार से राहत पैकेज की मांग…

10 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री अभियान की डीएम ने की दैनिक समीक्षा, 15 अप्रैल तक विशेष कैंप जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गांववार…

13 hours ago

गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा, 63 क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश की अध्यक्षता में…

13 hours ago