अवैध रूप से संचालित क्लीनिक की जांच, दस्तावेज न देने पर सील की चेतावनी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका क्षेत्र के रुद्रपुर स्टैंड के पास बिना वैध कागजात के संचालित एक क्लीनिक की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने स्थलीय जांच की। यह शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से दर्ज कराई गई थी।

महेन चिकित्सालय के प्रभारी अधीक्षक सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि जयनगर निवासी मुकेश कुमार द्वारा आईजीआरएस पर शिकायत की गई थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से क्लीनिक चला रहा है। शिकायत के आधार पर गठित मेडिकल टीम जब मौके पर पहुंची तो क्लीनिक बंद मिला।

जांच के दौरान क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी कर निर्देश दिया गया कि वह 10 दिनों के भीतर अपने सभी वैध दस्तावेज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करे। निर्धारित समयावधि में दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने की स्थिति में संबंधित क्लीनिक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण और आवश्यक अनुमति के किसी भी प्रकार की चिकित्सा गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

1 hour ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

1 hour ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

2 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

2 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

2 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

2 hours ago