अन्वेषण ब्यूरो का वार 40 हज़ार की रिश्वत लेते स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

नालंदा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की लगातार कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड में स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक कम्युनिटी मैनेजर (बीसीएम) आशुतोष कुमार को 40 हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी ने बताया कि आशुतोष कुमार पर आशा कार्यकर्ताओं की बहाली प्रक्रिया में रिश्वत लेने का गंभीर आरोप था। इस्लामपुर वार्ड संख्या-20 निवासी रशीदा परवीन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सेलेक्शन के नाम पर उनसे 40 हज़ार रुपये की मांग की गई। पीड़िता की शिकायत पर विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया और जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जाल बिछाया गया। जैसे ही तय रकम ली गई, टीम ने मौके पर ही बीसीएम आशुतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

गांव में मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कहा कि जिस स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जा रही है, यदि उसी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार हावी होगा तो आमजन को कैसे फायदा मिलेगा। लोगों ने आरोपी अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती
वहीं, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। हाल के दिनों में कई अफसर और कर्मचारी रिश्वतखोरी के मामलों में पकड़े गए हैं। विभाग का स्पष्ट संदेश है कि जनता से जुड़ी सेवाओं में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर विकास खंड क्षेत्र के घुसरी मिश्र, कोल्हुआ पड़री बाजार स्थित चिल्ड्रेंस…

1 hour ago

सेना के जवान रणजीत यादव का निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी भारतीय सेना के जवान रणजीत यादव…

1 hour ago

अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 hour ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

1 hour ago

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष…

1 hour ago

पाण्डेय हत्याकांड को लेकर थाने पर हंगामा, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)पुलीस रेवती कस्बा निवासी श्रीराम पाण्डेय हत्याकांड को लेकर मंगलवार को थाना परिसर…

1 hour ago