पांच हजार का घूस लेने के आरोप मे लेखपाल गिरफ्तार

लेखपाल ने रुपया छूने से किया इंकार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल को एंटी करप्शन विभाग की टीम ने शुक्रवार को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ पकड़ने का दावा किया। जबकि लेखपाल ने घूस की रकम छूने से इंकार किया है। जमीन की पैमाइश के नाम पर वह यह रकम मांग रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार मगहर कस्बे के अंजान शरीफ मोहल्ला निवासी बेलाल अहमद का भूमि विवाद का मामला चल रहा था। इस संबंध में लेखपाल रामअवध से पैमाइश कराने की मांग की गई थी। आरोप है कि इसके बदले लेखपाल ने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
बेलाल अहमद ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग, बस्ती यूनिट से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग की टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार को खलीलाबाद तहसील परिसर में घूस की रकम स्वीकार करते ही लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े जाने के दौरान उसने हाथ छुड़ाकर भागने की कोशिश भी की, लेकिन टीम ने तत्काल उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे बखिरा थाने ले जाया गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago