कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में शनिवार 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, जिला स्टेडियम रविन्द्र नगर में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं को नशा मुक्ति एवं पंच प्रण की शपथ दिला कर शुरू किया गया। कार्यक्रम में युवाओं के सहयोग से जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार (नेहरू युवा केंद्र ), रवि निषाद, (क्रीडा अधिकारी), रामप्रवेश यादव( जिला युवा कल्याण अधिकारी) एवं आदर्श नायक (क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी , पडरौना) ने मिलकर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत 75 पौधों की अमृत वाटिका को लगाया, अमृत वाटिका के पश्चात युवाओं में 100 मीटर एवं 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई जिसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को अधिकारीगण के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहयोगी रहे पंकज यादव कबड्डी प्रशिक्षक, दुर्गावती एथलीट प्रक्षिशक, नीतीश, कृष्णा गौतम एवं संदीप यादव आदि उपस्थित रहे ।
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…