सिकंदरपुर क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। ब्लॉक नवानगर परिसर में पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने भारी संख्या में लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि योग एक नियमित प्रक्रिया है, जो शरीर और मस्तिष्क को संतुलन और मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने इसे “कार्यदायी संस्था” की संज्ञा देते हुए क्षेत्रवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

वहीं तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने योग कर जनमानस को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
अमरनाथ इंटर कॉलेज खेजुरी में पूर्व विधायक भगवान पाठक,
गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर में चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल,
और नवानगर ब्लॉक में पूर्व विधायक संजय यादव के नेतृत्व में भी योग दिवस मनाया गया।

इन कार्यक्रमों में योगगुरुओं द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन सिखाए गए।
योग दिवस के अवसर पर वक्ताओं ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भारत की प्राचीन विरासत है, जिसे ऋषि-मुनियों ने आत्मशुद्धि और स्वास्थ्य के लिए अपनाया था।

पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन इसलिए चुना गया क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और माना जाता है कि इसी दिन योगीराज शिव ने अपने शिष्यों को योग की दीक्षा दी थी।

Editor CP pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

5 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

5 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

5 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

6 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

6 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

6 hours ago