अधिकारियों के साथ अंतर्विभागीय समन्वय समीक्षा बैठक सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को इस बैठक में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, जल जीवन मिशन हेतु भू उपलब्धता, पी एम किसान सम्मान निधि, नए आंगनवाड़ी भवनों की स्थिति, ई के वाय सी पर समीक्षा की गई। ततपश्चात
जिलाधिकारी ने अपूर्ण पंचायत भवनों के पूर्ण होने की अवधि, सामुदायिक शौचालय के निर्माण के संबंध में पिछले सप्ताह की प्रगति , अनिर्मित सामुदायिक शौचालय के पूर्ण होने की अवधि, पंचायत भवनों के निर्माण की प्रगति, जीर्ण पंचायत भवन के मरम्मत का कार्य संबंधी रिपोर्ट लिया।
इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप पर आंकड़े फीड करके दें।
जिलाधिकारी ने मॉडल गांव हेतु कुछ गाँवो को चिन्हित करने का निर्देश दिया। पंचायत भवनों से जाति/आय प्रमाण पत्र बनाये जाने की सुविधा प्रदान करने हेतु पंचायत भवनों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में कार्य करने हेतु तैयार किये जाने का भी निर्देश दिया तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के संबंध में अनारम्भ निर्माण कार्यो के संदर्भ में जिला कार्यक्रम अधिकारी से रिपोर्ट लिए, इस संदर्भ में साप्ताहिक प्रगति शून्य रहने पर खंड विकास अधिकारी दुदही का एक सप्ताह का वेतन काटने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को डी एम ने दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संदर्भ में लंबित मामले की रिपोर्ट सम्बंधित अधिकारी से प्राप्त की। और पिछले सप्ताह के प्रगति को जाना,इस हफ्ते 05 आवास पूर्ण कराए जाने की रिपोर्ट दी गयी। जिलाधिकारी ने लम्बित निर्माण कार्यो की साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इस सम्बंध में परियोजना निदेशक को संबंधित खंड विकास अधिकारियों से आवास निर्माण की साप्ताहिक रिपोर्ट लिए जाने का निर्देश दिया।खंड विकास अधिकारियों को आवास निर्माण की माइक्रो मोनिटरिंग किये जाने हेतु डी एम ने निर्देशित किया। तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्लांट हेतु भू उपलब्धता, निर्माण कार्यों की रिपोर्ट ली गयी,और स्कूलों के कायाकल्प पर सम्बंधित अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर लंबित निर्माण को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य उपकेंद्र, ए एन एम केंद्र हेतु भूमि उपलब्धता के बारे में पूछा तथा उक्त केंद्र हेतु लम्बित सभी मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन में लंबित मामलों के संदर्भ में त्वरित निस्तारण किए जाने हेतु डी एम द्वारा निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, समस्त उपजिलाधिकारीगण, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा सभी जनपद स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

6 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

6 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

6 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

6 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

6 hours ago

भजन और भक्ति के जरिए ईश्वर को पाया जा सकता है: चारु चौधरी

साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…

7 hours ago