फर्जी सिम और एयरटेल पेमेंट खाते से जुड़ा अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब, दो गिरफ्तार


देवरिया पुलिस की साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी सिम और पेमेंट बैंक खातों के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में देवरिया निवासी सत्यब्रत मिश्रा उर्फ गोलू और मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी सुमित सिंह शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के पास से एक सिम कार्ड, तीन मोबाइल फोन, सात आधार कार्ड, 13 आधार कार्ड की छायाप्रतियां, आठ पैन कार्ड की फोटोकॉपी और 1900 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि सत्यब्रत मिश्रा एक एयरटेल स्टोर पर कार्यरत था। वहां आने वाले ग्राहकों के आधार कार्ड और रेटिना स्कैन की जानकारी का दुरुपयोग कर वह फर्जी सिम कार्ड जारी करता था। बाद में इन सिम कार्डों को वह ऊंचे दामों पर सुमित सिंह को बेचता था। सुमित इन सिम कार्डों को ई-सिम में बदलकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराता था। इसके अतिरिक्त, वह लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गुमराह कर उनसे जरूरी दस्तावेज जुटाता और फर्जी बैंक खाते खुलवाता था।देवरिया साइबर क्राइम थाना में इस मामले में मु.अ.सं. 07/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2), 338(3)(5) व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66-C, 66-D के तहत केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, आरक्षी विजय राय और आरक्षी दीपक सोनी शामिल रहे। देवरिया पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध पर रोकथाम की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

14 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago