Categories: Uncategorized

संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

ऑपरेशन कब्जामुक्ति के संबन्ध में दिए आवश्यक निर्देश : डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

तहसील भाटपाररानी में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से किया जाए, ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
समाधान दिवस के अवसर पर पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। तीन जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन कार्ड वितरित किए गए, जिससे वे सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित न रखा जाए और योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता अपनाई जाए।
जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कब्जामुक्ति के संबन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष तरीके से की जाए और इसमें संवेदनशीलता बरती जाए। यदि किसी गरीब या लाचार व्यक्ति का एकमात्र आश्रय हटाया जाना आवश्यक हो, तो पहले उसे अन्यत्र बसाने की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने इस अभियान में लेखपालों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से सतत संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान करें।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में 26 मामले राजस्व विभाग से, 4 मामले पुलिस विभाग से, 5 आवेदन विकास विभाग से, 1 आवेदन शिक्षा विभाग से और 16 आवेदन अन्य विभागों से जुड़े हुए थे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर प्रभागीय वन अधिकारी कासरला राजू, उपजिलाधिकारी रत्नेश तिवारी, एएसडीएम धीरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीएसओ संजय पांडेय, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

9 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

9 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

9 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

9 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

10 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

10 hours ago