स्टॉक अभिलेख, अग्निशमन लाइसेंस एवं जन उपयोगी सुविधाओं से जुड़ी मिली कमी ,11 पेट्रोल पंपों को नोटिस
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद के समस्त तहसीलों में उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में 26 पेट्रोल पंपों की जांच हेतु सघन अभियान चलाया गया। अभियान में 2 पेट्रोल पंपों के स्टॉक अभिलेखों में कमी पाई गई, 5 पंपों में आद्यवधिक अग्निशमन/ विस्फोटक लाइसेंस न होने तथा 6 पेट्रोल पंप में जनोपयोगी सुविधाओं की अनुपलब्धता मिली। इन सभी पेट्रोल पंप प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी की गई है।
जिलाधिकारी ने देवरिया सदर में जांच हेतु दो टीमों का गठन किया। पहली टीम में एसडीएम सौरभ सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ निरीक्षक बाट माप अशोक कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक प्रमोद पांडेय शामिल थे। दूसरी टीम में अपर उप जिला मजिस्ट्रेट मंजूर अहमद एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी फणीश्वर त्रिपाठी शामिल थे। सलेमपुर में जांच एसडीएम अरुण वर्मा एवं सप्लाई इंस्पेक्टर श्रीनारायण व बांट माप निरीक्षक पीयूष कुमार ने की। बरहज में जांच एसडीएम योगेश कुमार एवं पूर्ति निरीक्षक अख्तर सगीर ने रुद्रपुर में एसडीएम ध्रुव शुक्ला एवं सप्लाई इंस्पेक्टर अभय नारायण लाल तथा भाटपार रानी में एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय एवं पूर्ति निरीक्षक शिवकुमार ने सघन जांच की। जिलाधिकारी ने पेट्रोल एवं डीजल पंप के नियमित निरीक्षण एवं शासन द्वारा निर्धारित मानकों की जांच करने के निर्देश दिए।किसी भी पंप पर घटतौली एवं तेल की डेंसिटी से जुड़ी शिकायत नहीं मिली।
स्टॉक अभिलेखों में कमी
आद्यवधिक अग्निशमन/विस्फोटक लाइसेंस की अनुपलब्धता
जनउपयोगी सुविधाओं की अनुपलब्धता
1 सांई ऑटोमोबाइल देवरिया सदर
2 कंसल ऑटोमोबाइल देवरिया सदर
3 यूनाइटेड ऑटोमोबाइल देवरिया सदर
4 विकास ट्रेडर्स देवरिया देवरिया सदर
5 देवी किसान सेवा रुद्रपुर
6 हमारा पंप, रुद्रपुर
अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…
Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…
1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…