बेरोजगारों को उद्योग लगाने हेतु मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजनान्तर्गत मिलेंगे 10 लाख तक ऋण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया है कि राज्य सरकार द्वारा उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो के बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतीयो परम्परागत स्वरोजगार हेतु मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना संचालित की गयी है इस योजना के अन्तर्गत वर्ष 2023-24 मे विभाग से जनपद देवरिया के लिए 11 इकाईयो का बैंक से वित्तपोषण कराने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है इच्छुक लाभार्थी mmgry portal के वेबसाइड www.upkvib.gov.in/ https://cmegp.data-center.co.in/ पर अपना आनलाईन आवेदन पत्र 30.05.2023 तक सभी प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, ग्राम प्रधान का निवास प्रमाण पत्र जनसंख्या सहित, प्राजेक्ट रिर्पोट, तथा कार्यस्थल का नजरी नक्शा की चैहदी) सहित कर सकते है। उक्त योजना में 18 से 50 वर्ष तक के ग्रामीण क्षेत्रो के व्यक्ति अधिकतम 10.00 लाख रूपये तक के उत्पादन/सेवा आधारित उद्योगो की स्थापना कर सकते है।
उ0प्र0 सरकार द्वारा विभाग से संचालित एक जनपद एक उत्पाद मे सजावटी बल्ब निर्माण, झालर, झूमर, मेजपोश, गेट परदा आदि के साथ साथ अन्य सभी उद्योगो मे कार्य करने हेतु इच्छुक शिक्षित बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतीयो एवं परम्परागत कारीगर (आई0टीआई0, पालिटेक्निक, उच्च बेरोजगारो को वरियता भी दी जायेगी, इस योजना मे पूंजीगत मद मे ही सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियो को 4% ब्याज वहन करना होगा शेष ब्याज शासन से अनुमन्य है तथा आरक्षित वर्ग मे अनु0जाति, अनु0जन0जाति0, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, महिला, भूतपूर्व सैनिक एवं विकलांग व्यक्तियो को पूंजीगत मद मे वितपोषित धनराशि पर समस्त ब्याज इकाई के कार्यरत रहने की दशा मे शासन से अनुमन्य है।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी में आसमान से आफत! 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान तबाह; बाढ़ के खतरे से कई जिले अलर्ट

यूपी में बारिश का कहर: 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान क्षतिग्रस्त; कई जिलों…

13 minutes ago

साबरमती से एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी, रेलवे के कायाकल्प पर अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

रेलवे में बदलाव पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- आंकड़ों के साथ चर्चा…

49 minutes ago

कमजोर परिवारों के बच्चों को बनाया निशाना, नामसाई में खुली तस्करी नेटवर्क की परतें

नामसाई में बाल तस्करी गिरोह का खुलासा, 47 बच्चों समेत 51 लोगों को बचायाबेहतर शिक्षा…

1 hour ago

कड़कती बिजली, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश… फिर भी जलभराव देखने सड़क पर उतरे देवरिया डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…

5 hours ago