जिलाधिकारी के निर्देश पर धान क्रय केंद्रों की हुई सघन जाँच

यूपीएसएस के क्रय केंद्र रुस्तमपुर का प्रभारी मिला गायब, गोदाम सील, एफआईआर दर्ज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में 54 धान क्रय केंद्रों का सघन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कई केंद्रों पर गंभीर अनियमितताएं मिली।
तहसीलदार सदर आनंद नायक एवं डिप्टी आरएमओ बीसी गौतम ने यूपीएसएस द्वारा संचालित रुस्तमपुर केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि क्रय केंद्र प्रभारी दीपक कुमार क्रय केंद्र से गायब मिले। क्रय केंद्र द्वारा 12,700 कुंतल धान का क्रय किया गया है, जिसमें से 2423 कुंतल धान ही मिलर को भेजा गया। शेष 10,277 कुंतल धान के संबन्ध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। उक्त केंद्र का गोदाम सील कर दिया गया है एवं क्रय केंद्र प्रभारी के विरुद्ध रामपुरकारखाना में सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि किसानों से धान क्रय करने के बाद उसे क्रय केंद्र द्वारा संबद्ध मिलर के पास नियमानुसार भेजना होता है। आज क्रय केंद्रों द्वारा खरीदे गए धान, मिल को भेजे गए धान एवं स्टॉक में मिले धान की पड़ताल की गई है। भाटपाररानी तहसील में पीसीएफ द्वारा संचालित क्रय केंद्र परसिया छितनी सिंह में 2,198 कुंतल का अंतर मिला है। विपणन शाखा द्वारा संचालित भाटपार रानी ब्लॉक गोदाम में 1084 कुंतल का अंतर मिला है। बरहज में यूपीएसएस द्वारा संचालित बंजरिया भागलपुर, सलेमपुर तहसील के लार स्थित धान क्रय केंद्र, रुद्रपुर तहसील के गाजीपुर भैंसही, रामचक खोरमा, स्वीकृतपुरा एवं बेलवा दुबौली में कमियां मिली है। विस्तृत रिपोर्ट अग्रिम कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी महोदय को भेजी जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Iran-Israel तनाव के बीच राहत: IndiGo जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स

Iran-Israel तनाव: मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान समेत कई देशों में…

21 minutes ago

Lunar Eclipse 2026: साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, जानें कहां-कब दिखेगा ‘ब्लड मून’

Lunar Eclipse 2026: आज साल का सबसे बड़ा पूर्ण चंद्रग्रहण (Full Lunar Eclipse) लग रहा…

31 minutes ago

IMD का अलर्ट: मार्च–मई 2026 में सामान्य से ज्यादा पड़ेगी गर्मी, लू के बढ़ेंगे दिन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। India Meteorological Department (IMD) ने मार्च से मई 2026 के…

43 minutes ago

United States-Iran तनाव: ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश देने का किया दावा, परमाणु कार्यक्रम रोकना बताया मकसद

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान की सुप्रीम लीडरशिप को खत्म करने के दावे के बीच…

57 minutes ago

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

8 hours ago