पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा वाराणसी भटनी सीवान थावे रेलखंड का गहन निरीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। वाराणसी मंडल पर गाड़ियों के संरक्षित एवं समयबद्ध संचालन एवं परिचालनिक सुगमता के परिप्रेक्ष्य में अपर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी राजेश कुमार सिंह(आपरेशन) ने शुक्रवार को अपने स्व चालित निरीक्षण यान से वाराणसी-भटनी,भटनी-सीवान,एवं सीवान-थावे रेलखण्ड का विन्डो निरीक्षण करते हुए भटनी, स्टेशनों के गार्ड/लोको पायलट रनिंग रुम का गहन निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेन्द्र पाल,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (आपरेशन) धर्मेंन्द्र यादव , मंडल विद्युत इंजीनियर ( सामान्य) सौरभ राठौर सहित वरिष्ठ पर्वक्षक उपस्थित थे। अपने निरीक्षण में अपर मंडल रेल प्रबंधक ने उक्त रेल खण्ड पर परिचालनिक सुगमता हेतु गति अवरोधों तथा अस्थाई सतर्कता आदेशों का संज्ञान लिया और सम्बंधित को यथा शीघ्र अवरोधों को दूर कर सेक्शनल स्पीड बढ़ाने का निर्देश दिया । इसके साथ ही अपर मंडल रेल प्रबन्धक ने क्रमबद्ध रूप से भटनी , स्टेशनों के गार्ड/लोको पायलट हेतु उपलब्ध रनिंग रुम में दी जाने वाली सुख-सुविधाओं का गहन निरीक्षण कियासाथ ही रनिंग रुम में तैनात कर्मचारियों से बात की और रनिंग रुम में उपस्थित गार्ड एवं लोको पायलट को मिलने वाली सुविधाओं के बारे संज्ञान लिया और मिलोने वाली सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस क्रम में उन्होंने रनिंग रूम में लोको पायलट के ड्यूटी घंटे, विक्ष्राम घंटे , असामान्यता रजिस्टर, श्वास परीक्षण मशीन की उपलब्धता,मैनूयल साइन औन और साइन आँफ का गहन निरीक्षण किया और सही पाया तथा संरक्षित रेल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके उपरान्त अपर मंडल रेल प्रबंधकबेडरोल,मच्छरदानी,प्रकाश,पंखे,शौचालय,भोजनालय,वाचनालय एवं व्यायामशाला का सुक्ष्म निरीक्षण किया । निरीक्षण के उपरान्त उन्होंने गार्ड एवं लोकोपायलट को लम्बी यात्रा करने के बाद आवश्यक विश्राम प्राप्त करने में होने वाली कठिनाईयों को दूर कर अधिकतम सुविधाये प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

Karan Pandey

Recent Posts

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

7 minutes ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

14 minutes ago

कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु 22 फरवरी को औरैया में मेगा विधिक सेवा शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने…

23 minutes ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 50 वरिष्ठ नागरिकों की होगी निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और समग्र कल्याण…

31 minutes ago

वृहद ऋण शिविर कल, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…

56 minutes ago

22 फरवरी को बलिया में मेगा विधिक सहायता शिविर, प्रचार वाहन रवाना

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।फोकस वर्ड – विधिक सहायता शिविरटैग - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया,…

1 hour ago