स्कूली वाहनों की सघन जांच शुरू, सुरक्षा मानकों पर सख्ती

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रियंवदा सिंह के निर्देशन में स्कूली बच्चों का सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की निगरानी के लिए उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल (UPISVMP) तैयार किया गया है, जिस पर सभी स्कूलों को ऑनबोर्ड कर उनके वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में नगरीय क्षेत्र स्थित राज ग्लोबल एवं ब्लूमिंग बर्ड स्कूल का निरीक्षण किया गया, जहां स्कूली वाहनों में सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी, जीपीएस, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास द्वार, स्कूल का नाम, परिवहन विभाग का हेल्पलाइन नंबर और रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप जैसे आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की गई।
जिन वाहनों में कमियां पाई गईं, उनके सुधार के लिए संबंधित स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया। साथ ही वाहन चालकों से संवाद कर उन्हें सतर्कता से वाहन संचालन करने और बच्चों को सुरक्षित घर से स्कूल व वापस पहुंचाने के प्रति जागरूक किया गया।
अधिकारी ने सभी स्कूली वाहन संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को पोर्टल पर शीघ्र ऑनबोर्ड कराएं और सुरक्षा मानकों की सभी कमियों को समय रहते पूरा कर लें, ताकि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो। इस दौरान हिमांशु मणि त्रिपाठी, कनिष्ठ सहायक भी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीडीयू में तैयार हो रहे आधुनिक दीक्षा भवन और संवाद भवन, अगले माह से शुरू होंगे कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित दीक्षा भवन एवं संवाद…

34 minutes ago

“6 साल बाद इंसाफ: सातानकुलम केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा”

सातानकुलम कस्टोडियल डेथ केस: मदुरै कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मानवाधिकारों की रक्षा में न्याय की…

36 minutes ago

डीडीयू का छात्रहित में बड़ा फैसला, SWAYAM से वंचित विद्यार्थियों को मिला अंतिम अवसर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में बड़ा निर्णय लेते…

51 minutes ago

पुरानी रंजिश में युवक की मौत के मामले में आरोपी को सजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में…

1 hour ago

स्थाई लोक अदालत का फैसला: पीड़ित परिवार को मिला 15.70 लाख का मुआवजा, त्वरित न्याय से बढ़ा भरोसा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। स्थाई लोक अदालत, महराजगंज द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में मंगलवार…

2 hours ago

स्वास्थ्य के प्रति सजगता ही सशक्त समाज की नींव: कुलपति प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा एम्स गोरखपुर…

2 hours ago