विभिन्न कार्यालयों के उपस्थिति पंजीयन जांचने के लिए चलाया सघन अभियान

विभिन्न कार्यालयों के दो दर्जनों से अधिक कर्मचारी पाये गये अनुपस्थित

डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटौती सहित स्पष्टीकरण किया तलब

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज प्रातः 10.10 बजे जिला पंचायत परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों में उपस्थिति जाँचने के लिए सघन अभियान चलाया गया। जिला पंचायत कार्यालय, राज्य कर विभाग, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों के दर्जनों कर्मचारी अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
जिलाधिकारी के निरीक्षण में राज्य कर विभाग से सुधीर सिंह वाहन चालक, संजय भारती आशुलिपिक, उर्मिला राय प्रधान सहायक, मनोज कुमार प्रधान सहायक, दिलीप कुमार वाहन चालक, दिक्षा पांडेय आशुलिपिक, सुमन देवी कनिष्ठ सहायक, राजेश कुमार पांडेय वरिष्ट सहायक, रीना मनोरंजन कर निरीक्षक अनुपस्थित पाये गये।
जिलाधिकारी के निरीक्षण में ही जिला पंचायत कार्यालय के परमात्मा सिंह लेखाकार, राजेश कुमार तिवारी अनुभागीय मु0 लिपिक, मंजू सिंह वरिष्ठ लिपिक, रेखारानी वरिष्ठ लिपिक, पवन कुमार वर्मा कम्प्यूटर ऑपरेटर, रामबालक क0 लिपिक, शैलेन्द्र कुमार गौड़ क0लिपिक, कुसुम भारती क0लि0 अनुपस्थित पायी गयी। सरदार चतुर्थ श्रेण कर्मी (आकस्मिक अवकाश किन्तु कारण स्पष्ट नही होने पर) इनका भी स्पष्टीकरण तलब किये जाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने विभिन्न कार्यालयों यथा-बेसिक शिक्षा, उप निदेशक कृषि कार्यालय एवं भूमि संरक्षण कार्यालय में कर्मियों की उपस्थिति जाँची, जिसमें दिनेश्वर कुमार दीपक व0सह0, उमेश चन्द्र पाण्डेय क0सहा0, बीर बहादुर गुप्ता क0सहा0, उमेशचन्द्र अनुचर, अभय पासवान डीसी सिविल, शशि मिश्रा व0 सहा0, अखिलेश्वर कुमार व0सहा0, सफीउद्दीन उ0अनु0/क0नि0, कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उप निदेशक कृषि एवं भूमि संरक्षण कार्यालय के कर्मी उपस्थित पाये गये तथा अन्य कर्मी के संबंध में उप निदेशक कृषि द्वारा बताया गया कि पराली जलाने से रोकने हेतु जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाने के कार्यक्रम में कलक्ट्रेट में उपस्थित हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

2 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

3 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

4 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

4 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

4 hours ago