छात्रवृत्ति के संबन्ध में डीएम ने की बैठक

एक भी पात्र छात्र स्कॉलरशिप से वंचित ना हो-डीएम

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में छात्रवृत्ति के संबन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी छात्र स्कॉलरशिप से वंचित ना हो, शिथिलता जाहिर होने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होने कहा कि इस कार्य को युद्ध स्तर पर लग कर शतप्रतिशत कार्यो का सम्पादन कराना सुनिश्चित करें। स्कॉलरशिप से संबंधित आने वाली समस्याओं का निराकरण 07 नवंबर तक पूर्ण करायें तथा प्रतिदिन सायं तक इसकी प्रगति रिपोर्ट को अवगत कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं गरीब व साधनहीन छात्रों को शिक्षा पाने की सुविधा उपलब्ध कराती हैं। इन छात्रवृत्ति योजनाओं से कई लोगों के सपने व आकांक्षाएं जुड़ी हैं, इसलिए समस्त अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा से छात्रवृत्ति योजना के कार्यक्रम को सफल बनायें। कोई भी पात्र बच्चा न छूटे यह सुनिश्चित किया जाए। धनाभाव में किसी छात्र की शिक्षा अधूरी न रह जाये। उन्होने कहा कि इस कार्य में कोई भी समस्या आये तो अवगत कराना सुनिश्चित करें। 100 प्रतिशत फीडिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ।
बैठक में बताया गया कि अभी तक कुल 1,26,221 छात्र स्कालरशिप योजना हेतु पात्र है जिसमे से अब तक 65,308 छात्रों ने आवेदन किया है तथा 57,763 छात्रों ने फ़ार्म फाइनल सबमिट किया है ,जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किस केटेगरी के कितने बच्चें है कक्षावार व श्रेणीवार होना चाहिये। बच्चों के आवेदन तथा अग्रसारित किये गये डाटा स्पष्ट होनी चाहिये। इस कार्य में शिथिलता पाये पर संबंधित अधिकारी एवं विद्यालयों की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होने कहा कि कोई भी छात्र स्कालरशिप से वंचित न रहे। उन्होने बैठक में प्रतिभाग न करने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
बैठक में डीआईओएस विनोद कुमार राय, ज़िला समाजकल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल , जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्णकांत राय, सहित विभिन्न अधिकारी आदि मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

2 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

2 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

3 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

3 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

3 hours ago