बिलिंग व वसूली में सुधार लाने के निर्देश, लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई जिलाधिकारी

सिद्धार्थनगर,(राष्ट्र की परम्परा)
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों एवं वसूली की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित अधीक्षण अभियंता अजय कुमार, अधिशासी अभियंता, समस्त एसडीओ एवं जेई उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने पिछले माह की प्रगति की समीक्षा करते हुए बिलिंग के सापेक्ष वसूली बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं, विशेषकर बड़े उपभोक्ताओं, को समय से बिल जमा करने हेतु प्रोत्साहित करें, जिससे राजस्व में वृद्धि हो। वसूली की मासिक प्रगति संतोषजनक रहनी चाहिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो एसडीओ और जेई कार्य में लापरवाही बरतेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, 1912 पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कोई भी शिकायत लंबित न रहने पाए।

ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बदलने की समय सीमा 48 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे तय की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिशासी अभियंता, एसडीओ एवं जेई अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक करें और उपभोक्ताओं के फोन अवश्य रिसीव करें।

उन्होंने सभी अधिकारियों को जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने और सेवा में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता सिद्धार्थनगर ज्ञान प्रकाश, बांसी संतप्रिय गौतम, डुमरियागंज संतोष कुमार त्रिपाठी, डीएसटीओ बी.एस. यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

24 minutes ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

52 minutes ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

1 hour ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

2 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

2 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

2 hours ago