उत्तर प्रदेश दिवस को भव्य और जनसरोकार से जोड़ने के निर्देश


महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश दिवस के सफल, भव्य एवं यादगार आयोजन को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यूपी दिवस कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, आकर्षक एवं पूरी तरह जनसरोकार से जोड़ा जाए, जिससे आमजन को प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की समुचित जानकारी मिल सके।
उन्होंने बताया कि यूपी दिवस के अवसर पर राज्य सूचना आयुक्त पदुम नारायण द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मंच व्यवस्था, साज-सज्जा, सुरक्षा, स्वच्छता, पार्किंग तथा आगंतुकों की सुविधाओं को प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था न हो और आम जनता को बेहतर अनुभव प्राप्त हो।
यूपी दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही पात्र लाभार्थियों से संबंधित योजनाओं के लिए मौके पर ही आवेदन भी लिए जाएंगे, जिससे लोगों को सीधे लाभ मिल सके।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत एक विशेष मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलेगी।
कार्यक्रम में जनपद के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसके माध्यम से जिले की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन पहचान को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही यूपी दिवस के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
स्थानीय एवं लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यूपी दिवस के अवसर पर एसआईआर से संबंधित एक विशेष स्टॉल भी लगाया जाएगा, जहां मतदाता फॉर्म-06 भरकर निर्वाचक नामावली में पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इसके अतिरिक्त लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे जनपद के लोग प्रदेश स्तरीय आयोजन से सीधे जुड़ सकें।
निरीक्षण के दौरान जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अब कागजी नहीं होगा पशुपालन प्रशिक्षण, बस्ती केंद्र पर मिलेगा प्रैक्टिकल ज्ञान

आधुनिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण बस्ती (राष्ट्र…

1 minute ago

IIT बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या के बाद प्रदर्शन, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित

https://twitter.com/ANI/status/2102240475470254538?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102240475470254538%7Ctwgr%5E9e1336f1180d7306594b8892e736051497353cd9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fmaharashtra%2Fiit-bombay-student-suicide-case-dean-suryanarayana-doolla-suspended सौजन्य से ANI मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र…

14 minutes ago

पुलिस बनकर किशोरी को पार्क में ले गए तीन युवक, एक आरोपी एनकाउंटर के बाद दबोचा

कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार दिल्ली…

21 minutes ago

30 विदेशी नागरिकों की हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, 28 सितंबर तक निरुद्ध केंद्र भेजने का निर्देश

शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…

38 minutes ago

नई मशीनरी, नए मटेरियल और नए कारोबारी रिश्ते, आगरा में सजेगा फुटवियर उद्योग का वैश्विक मंच

आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…

53 minutes ago

पोखरण-II के बाद भारत पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों से लेकर 2001 में हटाए जाने तक की कहानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तथा रणनीतिक रिश्तों…

1 hour ago