सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में बैंकों को समयबद्ध ऋण स्वीकृति के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान बैंक ऑफ इंडिया की समीक्षा करते हुए उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा योजना के अंतर्गत कुल 25 पत्रावलियां बैंक को प्रेषित की गई थीं, जिनमें से 3 पत्रावलियां बैंक पोर्टल पर लंबित हैं तथा 8 पत्रावलियों को निरस्त कर दिया गया है। लंबित पत्रावलियों की समीक्षा के समय आवेदक बिरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। इस पर शाखा प्रबंधक द्वारा एक सप्ताह के भीतर पत्रावलियों को स्वीकृत करने का आश्वासन दिया गया। अस्वीकृत पत्रावलियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बैंक ऑफ इंडिया एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की खलीलाबाद, करनजोत और सुगरमिल शाखा के शाखा प्रबंधक एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना उचित कारण के किसी भी पत्रावली को निरस्त न किया जाए।
इसी क्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग ने बताया कि बैंक को मुख्यमंत्री युवा योजना के अंतर्गत 100 का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष 60 पत्रावलियां बैंक को प्रेषित की गई हैं। इनमें से 19 आवेदकों को ऋण वितरित किया जा चुका है, 11 पत्रावलियां स्वीकृति हेतु पोर्टल पर लंबित हैं, जबकि 32 पत्रावलियों को अस्वीकृत कर दिया गया है। करनजोत शाखा को भेजी गई 5 पत्रावलियों में से एक भी स्वीकृत या वितरित न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नियमानुसार शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। शाखा प्रबंधक ने एक पत्रावली को उसी दिन स्वीकृत करने का आश्वासन दिया।
बैठक में उपस्थित जिला अग्रणी प्रबंधक एसबीआई ने सभी बैंकों से अपेक्षा की कि मुख्यमंत्री युवा योजना के अंतर्गत निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग, जिला अग्रणी प्रबंधक एसबीआई, संबंधित बैंकों के जिला समन्वयक एवं शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष बैंकों को आवंटित लक्ष्य की पूर्ति नियमानुसार एवं समयबद्ध रूप से कराई जाए।
बैठक में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, अग्रणी बैंक प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

3 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

5 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

6 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

6 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

6 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

7 hours ago