ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र लगवाने से बिजली के बिल का बोझ होगा कम : डीएम

तीन किलोवाट रूफ़ टॉप सोलर संयंत्र पर सरकार दे रही है 73,764 रुपये का अनुदान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

छतों पर दिखते सोलर पैनल जल्द ही देवरिया में सामान्य सी बात होगी। सोलर रूफटॉप संयंत्र लोगों में खासा लोकप्रिय हो रहा है। हाल के दिनों में देवरिया खास, इंदिरा नगर एवं भटवलिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के लगभग एक दर्जन लोगों ने ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र लगवाया है। सोलर रूफ़ टॉप संयंत्र लगवाने वाले लोगों को बिजली कटौती से छुटकारा मिला ही है, साथ ही बिजली के बिल में भी कमी आई है।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य सरकार घरेलू विद्युत कनेक्शन के आधार पर ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। तीन किलोवाट के सोलर पैनल स्थापना पर लगभग 1,95,000 का खर्च आता है। इस पर केंद्र सरकार द्वारा 43,764 तथा राज्य सरकार द्वारा 30,000 अर्थात कुल 73,764 अनुदान के रूप में मिलते हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि तीन किलोवाट का सोलर रूफ टॉप संयंत्र प्रतिदिन लगभग 12 यूनिट विद्युत का उत्पादन करता है। यदि किसी व्यक्ति का बिजली का बिल 2500 से 3000 रुपये प्रतिमाह आता है तो रूफ़टॉप संयंत्र लगाने के बाद घटकर 500 से 700 रुपये रह जायेगा।
यदि कोई व्यक्ति रूफटॉप सोलर संयंत्र के माध्यम से किसी माह अपनी खपत से अधिक बिजली का उत्पादन करता है, तो अतिरिक्त उत्पादित बिजली के मूल्य का समायोजन अग्रिम माह में कर दिया जाता है। ऑनग्रिड सोलर संयंत्र में बैटरी नहीं होती है और पैनल द्वारा उत्पादित बिजली को सीधे घरेलू कनेक्शन से जोड़ दिया जाता है।उपभोक्ता घरेलू विद्युत कनेक्शन की क्षमता के आधार पर 1 किलोवाट से 10 किलोवाट तक का रूफ़ टॉप संयंत्र लगवा सकते हैं। एक किलोवाट का संयंत्र स्थापित करने की लागत लगभग 65 हजार रुपये आती है, जिसपर 29,588 रुपये का अनुदान मिलता है। तीन किलोवाट से अधिक का संयंत्र स्थापित करने पर प्रति किलोवाट मिलने वाली अनुदान की राशि में कमी आती है।

परियोजना अधिकारी यूपीनेडा गोविंद तिवारी ने बताया कि घरेलू विद्युत कनेक्शन की क्षमता के आधार पर ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल पोर्टल www.solarrooftop.gov.in पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होता है। इसके पश्चात यूपीनेडा के पोर्टल पर अधिकृत सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित करने वाले वेंडरों की सूची में से अपनी सुविधानुसार किसी भी वेंडर का चयन कर सकते हैं। जनपद में सनराइज एनर्जी(मोबाइल 8707871419) यूपीनेडा द्वारा अधिकृत वेंडर है। संयंत्र स्थापित होने के बाद ही डीबीटी के माध्यम से खाते में अनुदान की राशि ट्रांसफर होती है। स्थापित सोलर पैनल की 25 से 30 वर्ष की वारंटी होती है। यदि किसी व्यक्ति को ऑनग्रिड सोलर रूफ़ टॉप संयंत्र के बारे में कोई भी जानकारी चाहिए तो वह विकास भवन (तृतीय तल) स्थित कार्यालय अथवा उनके मोबाइल नंबर 8005018282 पर संपर्क कर सकता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

9 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

10 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

10 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

10 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

10 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

10 hours ago