अकेले ही मंज़िल तय करनी होती है

मेरी रचना, मेरी कविता
—•••—

हम और आप दोनो महज याद
बनकर के एक दिन रह जायेंगे,
और दोनो कोशिश करके दुनिया
में अच्छी यादें छोड़ कर भी जायेंगें।

सबकी नकल करी जा सकती है,
पर चरित्र, व्यवहार, संस्कार और
ज्ञान की नकल नहीं हो सकती है,
इनमे सब वास्तविकता दिखती है।

शरीर में काम यदि श्वास का होता है
मित्रता में काम विश्वास का होता है,
पर इंसान तो बुद्धि अपने पास और
धन दूसरों के पास ज्यादा समझता है।

किसी की मौजूदगी से यदि कोई
व्यक्ति स्वयं के दुःख भूल जाता है,
तो यह उसके होने की सार्थकता है,
कष्ट में यदि साथ दें तो उदारता है।

मदद सबकी की जाय मगर बदले
में आशा किसी से मत रखी जाय,
सेवा का सही मूल्य भगवान देता है,
इंसान से आशा ही क्यों की जाय ।

दुनिया में कुछ भी असम्भव नहीं है,
बस स्वयं आत्मविश्वास होना चाहिये,
हारी हुई जंग भी जीत लेते हैं लोग,
केवल इरादे मजबूत होना चाहिये।

अकेले ही मंज़िल तय करनी होती है,
हर सफ़र में हमसफ़र कहाँ मिलते हैं,
आदित्य सहारा तो ईश्वर का होता है,
तो भी इंसान इंसान के सहारे रहते हैं।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

3 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago