दरोगा ने राष्ट्रीय स्तर की कवियत्री का सात माह से कर रहा था यौन उत्पीड़न

आरोपी दरोगा निलंबित, विभागीय जांच शुरु

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)l गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली, राष्ट्रीय स्तर की कवियत्री ने उनके ही फ्लैट में चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर एक दारोगा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि आरोपी दारोगा ने नशे की हालत में उनका अश्लील वीडियो बनाया और इसे इंटरनेट मीडिया पर डालने की धमकी देते हुए, सात माह तक यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान आरोपी उसे शादी का झांसा देता रहा। आरोपी दारोगा डीसीपी देहात का पीआरओ है। पीड़ित कवियत्री की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी गई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दी है कि, वह 25 अप्रैल 2022 को डासना पेट्रोल पंप के पास घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थीं, इस दौरान वहां दारोगा अक्षय मिश्रा पहुंचा और खड़े होने का कारण पूछा। दारोगा के वर्दी में होने के कारण उन्होंने घर जाने की बात कही। दारोगा ने उनसे नाम व मोबाइल नंबर पूछा तो उन्होंने उसे बता दिया। उसके बाद दारोगा ने उनसे कई बार फोन पर बातचीत की और उनके फ्लैट में अकेले होने का फायदा उठाकर 4 मई को फ्लैट पर आया और चाय पीकर चला गया। फिर तीन बार फ्लैट पर आया और चाय पी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी दारोगा ने उन्हें चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में उनका अश्लील वीडियो बना लिया । इस वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए, वह उनसे मई माह से नवंबर तक यौन शोषण करता रहा। आरोप है कि सात माह तक आरोपी दरोगा ने उसका यौन शोषण करता रहा। इस दौरान उसे एक बार गर्भ भी ठहर गया, लेकिन आरोपी ने दवा देकर गर्भपात करा दिया। बाद में आरोपी ने उन्हें शादी का झांसा दिया। लेकिन बाद में उससे किनारा करने लगा। आरोपी ने उन्हें धमकी दी कि मैं दारोगा हूं और तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी, अगर पुलिस से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। आरोपी ने उनका मोबाइल नंबर भी पिछले 10 दिन से ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

38 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

1 hour ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

1 hour ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

2 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago