भारत नेपाल सीमा पर चार सीमा चौकियों का महानिरीक्षक ने किया शिलान्यास

सीमा सुरक्षा व्यवस्था पर होगी मजबूती एसएसबी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत नेपाल सीमा पर 42 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के महानिरीक्ष‌क द्वारा चार सीमा चौकियों का आधारशिला रख कर किया उद्घाटन,भारत-नेपाल सीमा पर चार सुरक्षा चौकियों से भारत नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी और नेपाल सीमा पर सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए केन्द्र सरकार ने चार नई चौकियां खोलने को मंजूरी दी थी जो की इन चौकियों का उद्घाटन एसएसबी के आईजी द्वारा किया गया।
और इन चार सीमा चौकियों के खुलने से सीमा पार से होने वाली तमाम प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने में काफी हद तक मदद मिल सकेगी एसएसबी के आईजी रतन संजय (भा पु से) सीमांत मुख्यालय लखनऊ द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर पहुंच कर 42 वाहिनी चार नई सीमा चौकियों का उद्घाटन किया गया है जिसमें सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों को रहने के लिए बैरक, रसोईघर, बाथरूम , इत्यादि की व्यवस्था रहेगी और ये सीमा की चार नई चौकियां पचपकरी, रन्जीतबोझा, निविया और मानवरिया में बनाई गई हैं।
वहीं आईजी रतन संजय ने बताया कि नेपाल सीमा की खुली सीमा होने के चलते सुरक्षा की दृष्टिकोण से काफी संवेदनशील है इसी के चलते सीमा पर एसएसबी का विस्तार करते हुए नई चौकियां खोलने का काम किया जा रहा है पहले इन चार जगहों पर वैकल्पिक रूप से सीमा चौकियां बनाई गई थीं लेकिन अब इनको परमानेन्ट सीमा चौकी का रूप दिया गया है,इस मौके पर एसएसबी 42 वाहिनी के कार्यवाहक कमान्डेंट राज रंजन व द्वितीय कमान अधिकारी दिलीप कुमार एवं सहायक कमान्डेंट बासुकी नंदन पांडेय सहित जवान व अधिकारी, सभासद मनोज प्रजापति, ध्रुव वर्मा, प्रशान्त मादेशिया एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मनरेगा कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान पर सख्ती, 25 से 30 मार्च तक एमआईएस फीडिंग पूरी करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मनरेगा कर्मियों के लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर…

4 hours ago

सामाजिक बुराइयों पर काबू पाने के लिए जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयास जरूरी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाज समय के साथ लगातार बदलता रहता है। विकास, तकनीकी प्रगति…

4 hours ago

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

17 hours ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

17 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

17 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

17 hours ago